Breaking News: दिल्ली के अलीपुर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां, 100 कर्मी मौके पर

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 25, 2024, 08:46 AM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 09:39 AM IST
Breaking News: दिल्ली के अलीपुर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां, 100 कर्मी मौके पर

सार

  रंगों के पर्व होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में आग का कहर बरपा है। होलिका दहन के दिन एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी तो होली वाले दिन अलीपुर में एक अन्य फैक्ट्री में सुबह आग लग गई है।  सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां और करीब 100 फायर कर्मौमी के पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटे हैं। 

नई दिल्ली। रंगों के पर्व होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में आग का कहर बरपा है। होलिका दहन के दिन एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी तो होली वाले दिन अलीपुर में एक अन्य फैक्ट्री में सुबह आग लग गई है।  सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां और करीब 100 फायर कर्मौमी के पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटे हैं। 

वेयर हाउस में लगी आग की लपटे छूं रहीं आसमान
होली के अवसर पर 25 मार्च को सुबह दिल्ली के अलीपुर स्थित बूढ़पुर इलाके में स्थित वेयर हाउस/गोदाम में भीषण आग लग गई। ऑयल के गोदाम से लगी आग की चपेट में वर्लफुल कंपनी का गोदाम भी आ गया है। फायर ब्रिगेड डायरेक्टर अतुल गर्ग ने  बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह 6:00 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

फायर ब्रिगेड आफीसर मौके पर आग बुझाने में जुटे
घटनास्थल पर चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह, डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ, डिविजनल ऑफीसर राजेंद्र अटवाल, मनोज शर्मा सहित 125 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस क्षेत्र के लोग सुबह उठे तो चारों तरफ काला धुआं दिखाई दिया। जिससे लोग खौफजदा हो गए। 

अभी तक किसी के फंसे होने की आंशका नहीं
यहां पर बड़ी संख्या में बड़े-बड़े वेयरहाउस बने हुए हैं। एसी, फ्रिज कंप्रेसर आदि के बड़े वेयर हाउस में आग लगी हुई है। जो धीरे-धीरे पास में ग्रॉसरी के समान के बने वेयर हाउस में भी पहुंच गई है। देखते ही देखते बड़े-बड़े वेयर हाउस भी चपेट में आ गए हैं। गनीमत रही कि आग की शुरुआती पलों में ही सभी लोग बाहर आ गए थे। अंदर किसी के फंसे होने की आशंका नहीं है। लेकिन होली के त्योहार के दिन करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग की लपटो को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमे लगी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें.....
Breaking News: दिल्ली की एक फैक्ट्री में लगी आग, 100 फायर ब्रिगेड कर्मी 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटे

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश