दुनिया में बन रहा नया संतुलन, चीन और भारत का उभार है नजीरः जयशंकर

Published : Jun 06, 2019, 12:42 PM IST
दुनिया में बन रहा नया संतुलन, चीन और  भारत का उभार है नजीरः जयशंकर

सार

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय पर रणनीतिक महत्व वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।  

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सीधे विदेश मंत्री बनाए गए पूर्व नौकरशाह एस जयशंकर ने कहा है कि दुनिया में नया संतुलन बन रहा है। चीन का उभार और कुछ हद का भारत का उभार इसके 'ज्वलंत उदाहरण’ हैं। 

किसी करियर डिप्लोमेट का ऐसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय का मंत्री बनना दुर्लभ मामलों में से एक है। पूर्व विदेश सचिव ने विदेश मंत्रालय का प्रभार संभालने के कुछ दिन बाद पहली बार किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जयशंकर ने कहा कि भारत के अधिकतर लोग मानते हैं कि पिछले पांच साल में दुनियाभर में भारत का कद बढ़ा है। 

यह भी पढ़ें - जयशंकर भी चले सुषमा की राह, ट्विटर से कर रहे विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद

जयशंकर ने कहा कि सरकार ने भारत में परिवर्तन की संभावना को जीवित रखा है और संभवत: इसे मजबूत ही किया है। उन्होंने 2015-18 के बीच विदेश सचिव के तौर पर सेवा दी। जयशंकर ने कहा, 'हम क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में नजदीकी ला सकते हैं।' 

मंत्री ने कहा, 'अगर हम आर्थिक विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं तो भारतीय विदेश नीति पर इसके बाहरी पहलू पर ध्यान केंद्रित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।' जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय पर रणनीतिक महत्व वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान