
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में अवैध मस्जिद-मजार हटाने को लेकर जमकर बवाल और आगजनी हुई। मामला इतना बिगड़ा कि शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उसके बाद दंगाइयों को देखते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हालात को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स भी बुलाई गई है। उपद्रवियों के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी चोटें
सीएम धामी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के क्रम में स्थानीय प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। जहां अराजक तत्वों के साथ झड़प में पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स भेजा जा रहा है। सीएम धामी ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला?
दरअसल, हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को हटाने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची हुई थी। नगर निगम का जत्था भी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा। उसी दरम्यान उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और मौके पर मौजूद पत्रकारों पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। जिसमे कई लोग जख्मी हुए हैं। दंगाइयों ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस की गाड़ी में भी आग लगाई गई। पुलिस को हालात पर नियंत्रण के लिए कई राउंड गोलियां चलानी पड़ीं। आपको बता दें कि पूर्व में इलाके के करीबन 4000 से ज्यादा मकानों को तोड़े जाने का आदेश था। पर यह मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।