केरल में सदी की सबसे बड़ी तबाही, प्रधानमंत्री ने खुद संभाला मोर्चा

By Team MynationFirst Published Aug 18, 2018, 2:41 PM IST
Highlights

केरल में बारिश और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। राज्य में सदी के सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा में 324 लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग बेघर हो गए है। राज्य पर आए इस संकट के बाद केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। पीएम मोदी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

बारिश और बाढ़ से केरल के कई इलाकों में हाहाकार है। पीएम मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद शुक्रवार देर रात केरल पहुंचे। शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से बाढ़ से मरने वालों के परिजनों को दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

: Prime Minister Narendra Modi conducts an aerial survey of flood affected areas. PM has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh per person to the next kin of the deceased and Rs.50,000 to those seriously injured, from PM’s National Relief Funds (PMNRF). pic.twitter.com/T6FYNVLmMu

— ANI (@ANI)


बता दें कि राज्य सरकार की ओर से दो हजार करोड़ रुपये की राहत राशि की मांग की गई थी। प्रधानमंत्री के 500 करोड़ के मदद के ऐलान के बाद मुख्मंत्री कार्यालय ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
राज्य में स्थिति बेहद भयावह है। तीन लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में शरण लिए हैं। 14 में से 12 ज़िलों में रेड अलर्ट है। 

: Aerial visual of flooded Kalady as rain continues to lash the state. (17.08.18) pic.twitter.com/lhu4oR50H7

— ANI (@ANI)


बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ से आज भी बारिश की आशंका जताई गई है। इडुक्की और एर्नाकुलम राज्य के बाक़ी हिस्सों से पूरी तरह कट गए हैं। पानी भरने की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट को 26 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। हज़ारों किलोमीटर सड़कें बह गई हैं। राज्य में 80 डैम खोल दिए गए हैं। 


राहत और बचाव का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। एयरफ़ोर्स के 22 एयरक्राफ़्ट रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। आर्मी के जवान नावों से लोगों को निकाल रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें पहले से ही राहत के काम में लगी हैं। 14 और टीमों को भेजा जा रहा है। कोस्टगार्ड के तीन जहाज़ भी ऑपरेशन में जुटे हैं।

: Rapid Action Force (RAF) personnel distribute relief material to stranded people in flood affected Palakkad's Mangalam Dam village. pic.twitter.com/2WvqDsflrn

— ANI (@ANI)


केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद की अपील की है। पिछले करीब सौ वर्षों में केरल सबसे भयावह बाढ़ को झेल रहा है। मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मदद के लिए लिए अकाउंट नंबर भी जारी किये गये हैं।


तमाम राज्य सरकारें संकट की इस घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़ी हैं। राज्य सरकारों की तरफ से भी मदद की राशि का ऐलान किया गया है। बिहार और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और मनोहर लाल खट्टर ने 10-10 करोड़ की सहायता राशि का ऐलान किया है। पंजाब सरकार की तरफ से भी 10 करोड़ की सहायता राशि का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री राहत कोष में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2 करोड़ रुपये दान दिये हैं।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar announces an aid of Rs 10 crores for flood-hit Kerala from Bihar Chief Minister Relief Fund. (File pic) pic.twitter.com/YK5Ss9BssC

— ANI (@ANI)

Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar has announced an aid of Rs 10 crores for flood-hit Kerala. (File pic) pic.twitter.com/qiNRwwxFMG

— ANI (@ANI)

The State Bank of India (SBI) has donated Rs 2 crore to Chief Minister's Distress Relief Fund (CMDRF) and announced waiver of fees and charges on services offered by the bank in Kerala. pic.twitter.com/I47nNTQPPA

— ANI (@ANI)


संयुक्त अरब अमीरात ने केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद करने के लिए एक कमिटी बनाने का फैसला किया है। शेख खलीफा ने प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए नैशनल इमर्जेंसी कमिटी के गठन का निर्देश दिया है। बता दें कि यहां पर बड़ी संख्या में केरल को लोग रहते हैं जो काम-काज के सिलसिले में पहुंचे हैं।

United Arab Emirates(UAE) to form a committee to help flood-hit areas of Kerala. Sheikh Khalifa has instructed the formation of a national emergency committee to provide assistance to the people affected. pic.twitter.com/97FVuX8Gdv

— ANI (@ANI)


उधर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से केरल में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बाबत ट्वीट भी किया है।

 

Dear PM,

Please declare floods a National Disaster without any delay. The lives, livelihood and future of millions of our people is at stake.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)

 

click me!