Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने अब MP में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, कई दिग्गजों ने छोड़ा हाथ का साथ

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 09, 2024, 04:42 PM ISTUpdated : Mar 09, 2024, 05:22 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने अब MP में कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, कई दिग्गजों ने छोड़ा हाथ का साथ

सार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में मध्य प्रदेश से होकर गुजरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे आगे चल रही है और पीछे-पीछे पार्टी के वफादार हाथ का साथ छोड़कर अलग हो रहे हैं।

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित कई दिग्गज नेता 9 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में मध्य प्रदेश से होकर गुजरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगे आगे चल रही है और पीछे-पीछे पार्टी के वफादार हाथ का साथ छोड़कर अलग हो रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का बीजेपी ने किया स्वागत
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, संजय शुक्ला, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, दिनेश ढीमोले, आलोक चांसुरिया, कैलाश मिश्रा समेत कई दिग्गजों ने 9 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, सीएम डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने अंग वस्त्राराम और टोपी पहनकर पार्टी में शामिल कराया।

गांधी परिवार के करीबी रहे हैं सुरेश पचौरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बारे में कहा जाता है कि यह गांधी परिवार के बहुत नजदीकी रहे हैं। वह तीन बार राज्यसभा सांसद रहने के साथ ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका इस तरह से चुनाव से और वक्त पहले पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

तीन बार के सांसद गजेंद्र के आने से धार सीट का समीकरण बदलने की बीजेपी को उम्मीद
कांग्रेस के दूसरे नेता गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी 1989 में मनावर सीट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। तीन बार के सांसद गजेंद्र सिंह 1998 और 2009 के धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते थे। उनके भाजपा में शामिल होने से धार लोकसभा सीट का समीकरण बदलने की बीजेपी को उम्मीद है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया ने कहा, "कोई फर्क नहीं पड़ता"
कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदोरिया का संबंध में कहना है कि पार्टी ने उन्हें बड़ा नेता बनाया। वह गांधी परिवार के करीबी रहे। संघर्ष के दौर में अगर साथ छोड़कर जाना उन्हें अच्छा लगता है, तो जाएं। सुरेश पचौरी का कोई बड़ा सम्मान नहीं है। पिछली बार लोकसभा चुनाव लड़ाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने लड़ने से मना कर दिया था, क्योंकि उनका कोई जनाधार नहीं है।

ये भी पढ़ें....
'लेंगे बदला-देंगे खून, भैया बिना अमेठी सून'...क्यूं वायरल हो रहा राहुल गांधी का ऐसा पोस्टर

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली