विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में आए 600 करोड़, इस तरह हुआ खुलासा..

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 20, 2023, 10:31 AM IST
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में आए 600 करोड़, इस तरह हुआ खुलासा..

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। अवैध सामग्रियों और नकदी की धरपकड़ की सबसे ज्यादा कार्रवाई जयपुर में हुई।  

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में करीब 5 दिन शेष हैं। सियासी दलों के नेता खुद अलग-अलग इलाकों में जाकर मतदाताओं का मन टटोल रहे हैं। चुनाव का समय हो और पैसों की बात न आए। यह कैसे संभव हो सकता है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 600 करोड़ से ज्यादा रुपए की नगदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है।

शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था में लगा है चुनाव आयोग

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से ही राजस्थान में चुनाव आयोग लगातार शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में लगा हुआ है। हर जिले में एफएसटी और एसएसटी टीमों का गठन किया गया है, ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

जयपुर में 120 करोड़ की नकदी व अन्य सामान जब्त

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब तक 644 करोड रुपए नकदी जब्त की गई है। ड्रग्स और अन्य चीजों को भी पुलिस ने पकड़ा है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई। यहां से करीबन 120 करोड़ रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

10 लाख रुपये से ज्यादा नकदी पर आयकर विभाग करता है पड़ताल

आपको बता दें कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के दौरान यदि 10 लाख रुपये कम धनराशि की नकदी पकड़ी जाती है तो उसे पुलिस जब्त करती है और यदि यह धनराशि 10 लाख रुपये ज्यादा होती है तो आयकर विभाग को इस बारे में सूचना दी जाती है। वहीं पूरे मामले की पड़ताल करता है।

ये भी पढें-Interview: स्पेशल चाइल्ड के लिए बनाया केयर-टेकर रोबोट, न ही IIT-NIT से इंजीनियरिंग-न अमीर, 10वीं पास...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल