आज बदल जाएगा 136 साल पुराने मुगलसराय जंक्शन नाम

MyNation Hindi  
Published : Aug 05, 2018, 11:51 AM IST
आज बदल जाएगा 136 साल पुराने मुगलसराय जंक्शन नाम

सार

136 साल पुराने मुगलसराय जंक्शन नाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय और संचार एंव रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कि मौजूदगी में 136 साल पूराने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेलमंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय और संचार एंव रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कि मौजूदगी में 136 साल पूराने मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल जाएगा। रविवार से इसका नाम दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन हो जाएगा। रेलवे के बाकले ग्राउंड पर होने वाली जनसभा में इसका नामकरण किया जाएगा। 

इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से किए जाने की घोषणा रेल मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा मुगलसराय यार्ड को स्मार्ट यार्ड बनाने, रूट रिले इंटरलाकिंग तथा रेलवे स्टेशन पर अन्य विकास कार्य कराने का एलान भी हो सकता है। साथ ही यहां से 'एकात्म एक्सप्रेस' ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन सुलतानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

नामकरण से पहले ही पूरे रेलवे स्टेशन को भगवा रंग में रंगा जा रहा है और परिसर में प्रवेश और निकास द्वार के साइनबोर्ड के साथ-साथ प्लेटफार्म के नाम को भी बदला जा रहा है। इस स्टेशन से भाजपा का भावनात्मक रिस्ता जुड़ा हुआ हैं क्योंकि यही पर जन संघ के संसथापक दीन दयाल उपाध्याय फरवरी 1968 में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये थे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल जून में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का फैसला किया था। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा गया था।

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश