mynation_hindi

साइबर सिटी में घूम रहे हैं अजगर, बैठा मिला घर के किचन में

Published : Aug 04, 2018, 02:30 PM IST
साइबर सिटी में घूम रहे हैं अजगर, बैठा मिला घर के किचन में

सार

साइबर सिटी गुरुग्राम में जंगल छोड़ कर सड़को का रुख कर रहे है अजगर। गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में एक घर के किचन में अजगर बैठा मिला जिससे घर में रहे रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

शीतला कॉलोनी में   बुधवार सुबह 9 बजे  घर में रहने वाली  महिला सुमन  खाना बनाने के लिए किचन में गई जैसे ही उसने लाइटर उठाया तो देखा की  सिलेंडर के ऊपर बर्तनो के पीछे अजगर बैठा हुआ है। वो काफी डर गई और चिल्लाने लगी। इससे आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। सुमन ने अपनी पती को फ़ोन कर साँप होने की  जानकारी दी। सुमन के  पती  ने इसकी सुचना वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को दी। अजगर को पकड़ने के लिए तमाम हथियार नाकाम साबित हो रहे थे। 6 फुट का अजगर बार-बार निकल जा रहा था। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा जा सका।


ये कोई पहला मामला नहीं है जब घर में अजगर मिला हो। इससे पहले भी साइबर सिटी में रहने वाले लोगो के घरों में, दफ्तरों में और सड़कों पर अजगर मिले हैं।  वन अधिकारियों के मुताबिक  पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में ज्याद सांप मिल रहे है। पिछले दो महीने में 15 अजगर मिले हैं। इसके अलावा 385 अन्य प्रजाति के सांप भी मिले हैं, जिन्हें पकड़कर  अरावली के जंगल में छोड़ा गया है। 


सबसे ज्यादा अजगर मिलने के मामले सेक्टर 4 मार्बल मार्किट, शीतला कॉलोनी, अतुल कटारिया चौक, सेक्टर 55, घाटा  गांव इलाके से आए हैं। पिछले दो महीने में 400 सांप मिले हैं, जिसमे 15 अजगर  और 385 अन्य प्रजाति के सांप मिले हैं। इन्हें पकड़कर अरावली के जंगलों में छोड़ा गया है

PREV

Recommended Stories

अटल बिहारी वाजपेयी के यादगार भाषण जो बार-बार सुने जाएंगे
अटल बिहारी वाजपेयी के यादगार भाषण जो बार-बार सुने जाएंगे
मराठा आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास: शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
मराठा आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास: शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण