Ujjain Minor Rape Case:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में खून से लथपथ दरिंदगी की शिकार एक 12 साल की नाबालिग लड़की 8 किमी तक मदद की गुहार लगाती भटकती रही। नाबालिग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो हड़कम्प मच गया। पुलिस भी तुंरत एक्शन में आई, 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, 72 घंटे में कई लोगों से पूछताछ की और फिर बच्ची के साथ दरिंदगी  (Ujjain Rape Case)  करने वाले आटो ड्राइवर को गिरफ्त में ले लिया। दरिंदे ने भी पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकारा है। आइए 10 पाइंट्स में जानते हैं कि इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस मामले का खुलासा कैसे हुआ, अब तक पूरे मामले में क्या-क्या हुआ?

Ujjain Rape Case News: 10 पाइंट्स में जानिए क्या है मामला, केस में अब तक क्या क्या हुआ?

1 . बताया जा रहा है कि यह घटना 26 सितम्बर के पहले की है। पीड़िता वडनगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के पास अर्धनग्न अवस्था और खून से सने कपड़ों में पाई गई थी। प्राइवेट पार्ट से ब्लड​ निकल रहा था।

2 . पीड़िता लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए 8 किमी तक पैदल चली। कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। दांडी आश्रम पर रहने वाले राहुल शर्मा ने पीड़िता से बात कर डायल 100 को मामले की सूचना दी। तब, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को डिस्ट्रिक्ट हास्प्टिल में एडमिट कराया था।

3 . बच्ची की मदद को आगे आए राहुल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बच्ची की बॉडी से खून बहते देखा। शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े भी नहीं थे। शरीर को ढकने के लिए क्लॉथ दिया। अपना मोबाइल नम्बर देकर कहा कि यदि माता-पिता का नम्बर याद हो तो उन्हें कॉल कर लो। आंखों में सूजन थी। बच्ची से उसके पैरेंट्स और यह दुर्दशा करने वाले लोगों के बारे में पूछा, पर वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी।

4 . पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच शुरू की। उन्हें एक ऑटो का नंबर मिला। उस बेस पर शांति नगर निवासी ऑटो चालक राकेश को हिरासत में लिया। 28 सितंबर को चार और ऑटो चालकों को डिटेन किया। 

5 . पुलिस ने जब मामले की जांच के दौरान कई ऑटो चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि ऑटो ड्राइवर भरत सोनी पीड़िता को अपने साथ ले गया ​था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूला।

6 . जानकारी के अनुसार, केस की जांच के लिए गठित एसआईटी ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सड़कों पर लगे करीबन 1000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फिर आरोपियों को अरेस्ट किया गया। आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराए जाने की तैयारी है। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की बात भी कही जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि बच्ची हिरासत में लिए गए पांचों ऑटो ड्राइवर्स के संपर्क में आई थी।

7. जानकारी के अनुसार, सतना जिले की रहने वाली पीड़िता 23 सितम्बर को घर से स्कूल के लिए निकलने के बाद लापता हो गई थी। 25 सितम्बर को जैतवारा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया गया था। उज्जैन ( Ujjain News Today) के एसपी सचिन शर्मा के अनुसार, नाबालिग 25 सितम्बर यानी सोमवार को तड़के 3:30 बजे उज्जैन आई थी। अब तक हुई जांच में पता चला कि है कि उसके साथ कोई नहीं था, बल्कि वह अकेले ही थी। अभी मामले की जांच जारी है।

8. पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि (Ujjain Minor Girl Rape Case) हुई है। हालत गंभीर  होने पर उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया। महाकाल थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि अब बच्ची को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

9. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 8वीं क्लास की छात्रा है। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ रहते हैं। मां भी करीबन 10 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। जैतवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता अब अपने दादा और बड़े भाई के साथ रहती है। 

10. पुलिस के अनुसार, इस संवेदनशील मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ी है। महाकाल महालोक (Madhya Pradesh news) का विस्तार भी इसकी वजह है। सभी ड्राइवर्स का डेटाबेस बनाकर, उनके लिए चरित्र प्रमाण पत्र भी कम्पलसरी किया जाएगा।

ये भी पढें-कौन हैं नितीश राजपूत? आईटी इंजीनियर से बने यूट्यूबर, महीने की कमाई 25 लाख रुपये से ज्यादा