राजस्थान के इस कपल को शादी के 10 दिन बाद ही मिली बड़ी खुशखबरी, प्रदेश भर में है चर्चा

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 20, 2023, 10:46 AM IST
राजस्थान के इस कपल को शादी के 10 दिन बाद ही मिली बड़ी खुशखबरी, प्रदेश भर में है चर्चा

सार

राजस्थान में आरएएस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश को 900 से ज्यादा नए आरएएस अफसर मिलेंगे। रिजल्ट आने के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर का नाम चर्चा में है। स्टेट टॉपर यहीं से है। श्रीगंगानगर के रहने वाले एक कपल की भी चर्चा है।

जयपुर। राजस्थान में आरएएस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश को 900 से ज्यादा नए आरएएस अफसर मिलेंगे। रिजल्ट आने के बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर का नाम चर्चा में है। स्टेट टॉपर यहीं से है। श्रीगंगानगर के रहने वाले एक कपल की भी चर्चा है। शादी के 10 दिन बाद ही दोनों एग्जाम में सफल हुए हैं। ये कपल हैं जगविंदरपाल सिंह बराड़ और उनकी पत्नी नवरीत कौर।

8 नवम्बर को हुई थी इस कपल की शादी

जगविंदरपाल सिंह बराड़ और नवरीत कौर की शादी 8 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद यह उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों ही एक साथ आरएएस परीक्षा में सिलेक्ट हो गए। जगविंदरपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। श्रीगंगानगर से कॉलेज तक की पढ़ाई की। साल 2012 में वह थर्ड ग्रेड टीचर के पद पर नियुक्त हुए थे। तभी उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मन बनाया था।

वाणिज्यिक विभाग में नौकरी करते हैं पति-पत्नी

साल 2017 में उन्होंने आरएएस एग्जाम दिया। जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्हें 304 वीं रैंक मिली थी। नतीजतन, वाणिज्यिक विभाग में नौकरी मिली। बेहतर नतीजे के लिए वह दूसरी बार फिर एग्जाम में बैठे। अब उनकी राजस्थान में 53 वीं रैंक आई है। पत्नी नवरीत कौर को भी एग्जाम में सफलता मिली है। ​वह भी वाणिज्यिक विभाग में ही नौकरी कर रही हैं।


विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में आए 600 करोड़, इस तरह हुआ खुलासा.....


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल