राजस्थान की बड़ी खबर: कॉलोनी में पटाखे के गोदाम में धमाका, महिला की मौत-दो जख्मी 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 08, 2023, 06:54 PM IST
राजस्थान की बड़ी खबर: कॉलोनी में पटाखे के गोदाम में धमाका, महिला की मौत-दो जख्मी 

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात ब्यावर क्षेत्र स्थित पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब एक हजार किलो से भी ज्यादा बारूद रखा हुआ था। दीपावली (दीवाली 2023) पर बिक्री के लिए पटाखे स्टोर किए गए थे।

अजमेर (Ajmer News)। राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। देर रात ब्यावर क्षेत्र स्थित पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में करीब एक हजार किलो से भी ज्यादा बारूद रखा हुआ था। दीपावली (Diwali 2023) पर बिक्री के लिए पटाखे स्टोर किए गए थे। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। देर रात जब यह घटना घटी तो इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों को लगा मानो भूकंप सा आया हो। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

पटाखों के ढेर में आग लगने से हुआ हादसा

ब्यावर पुलिस के अनुसार, घटना वर्धमान कॉलेज के पास स्थित कृष्णा कॉलोनी की है। एक संकरी गली कॉलोनी तक जाती है। सैकड़ों लोग इस कॉलोनी में निवास करते हैं। कॉलोनी के ही एक घर में पटाखों का ढेर लगा था। बताया जा रहा है कि रेजिडेंशियल एरिया में पटाखों का गोदाम बनाया गया था। पड़ोसी भी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उन्हीं पटाखों के ढेर में आग  लगने से यह हादसा हुआ।  

पुलिस ने खाली कराया घटना स्थल

हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल को खाली करा दिया है। आसपास के घरों में तेज धमाके की वजह से दरारें आई हैं। उन्हें भी खाली कराया जा रहा है। इलाके में लोग अब भी घबराए हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में हुआ धमाका इतना तेज था कि आसपास चीजें हिलती हुई नजर आ रही थीं। नींद से उठे लोग, जिस हालत में थे, उसी हालत में घर से बाहर की तरफ दौड़े। घर के बाहर का नजारा दिखा तो दंग रह गए। बाहर आग लगी हुई थी। कुछ समय बीतने के बाद पता चला कि पटाखे के गोदाम में आग लगी थी।

ये भी पढें-कभी शारीरिक बनावट को लेकर झेला तिरस्कार, अब एक लाख करोड़ रु. की कंपनी की CEO है ये महिला... 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि