Ram Mandir News: राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब,अभी तक 3 लाख भक्त कर चुके दर्शन

Anshika Tiwari |  
Published : Jan 23, 2024, 06:55 PM IST
Ram Mandir News: राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब,अभी तक 3 लाख भक्त कर चुके दर्शन

सार

Ram Mandir Latest News: अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से रामलला के दर्शन के लिए भक्तों में उत्सुकता है। इसी क्रम में 23 जनवरी से रामलला के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। जहां अभी तक 3 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद श्रीराम का दरबार रामभक्तों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही दिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। भीड़ देख पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने भीड़ पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं इससे मंदिर परिसर में धक्कामुक्की भी हुई। 

रामलला के दर्शन के लिए रात से जुटनी लगी थी

गौरतलब है,22 जनवरी को रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुई था। जिसमें पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। जिसके बाद 23 जनवरी से मंदिर भक्तों के लिए खोला जाना था। मंगलवार रात्रि से मंदिर के बाहर श्रद्धालु एकत्रित होने लगे थे और सुबह-सुबह होते-होते लाखों की तादाद में भक्त पहुंचे। जिसे संभालने प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया।

 ढाई से तीन लोगों ने किए रामलला के दर्शन

जानकारी के अनुसार,प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यानी मंगलवार को ढाई से तीन लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। वहीं अभी इतने लोग कतार में खड़े होकर दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और शांति का जिम्मा संभाला हुआ है। इतना ही नहीं भीड़ की आड़ में कोई साजिश ना हो इसके लिए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजी एंड लॉ एंड आर्डर प्रमुख प्रशांत कुमार भी मंदिर के अंदर मौजूद हैं। वहीं इससे पहले सीएम योगी भी आज अयोध्या पहुंचे। वह राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। 

 

 

प्रशासन ने कैसिंल किए सभी VIP मूमेंट

राम मंदिर दर्शन के लिए भीड़ को देखते हुए बताया जा रहा है,अयोध्या प्रशासन ने मंदिर दर्शन के लिए सभी VIP मूमेंट फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी अयोध्या दौरा प्रस्तावित था फिलहाल उसे भी स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह कल रामलला के दर्शन के लिए रामनगरी अयोध्या आने वाले थे। 

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में मनी दीवाली,PM मोदी ने जलाया दीया 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश