'हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे और तिरंगा साड़ी, भारतीय रंग में रंगी सीमा हैदर

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 14, 2023, 11:36 AM ISTUpdated : Aug 14, 2023, 11:40 AM IST
'हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे और तिरंगा साड़ी, भारतीय रंग में रंगी सीमा हैदर

सार

पाकिस्तान और भारत सरहद प्यार मोहब्बत को लेकर सुर्खियों में हैं जहां पाकिस्तान की सीमा हैदर प्रेमी सचिन से मिलने भारत आ गई तो भारत की अंजू पाकिस्तान चली गई। इसी बीच अवैध रास्ते भारत आई सीमा हैदर भी हिंदुस्तान के रंग में रंगी नजर आई। सीमा ने नकेवल तिरंगा फहराया बल्कि, भारत माता की जय के नारे लगाए।   

नेशनल डेस्क। भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्क अपनी-अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। एक तरफ भारत विश्वपटल पर विकास की नई गाथा लिख रहा है तो पाकिस्तान दूसरे देशों से भीख मांग रहा है। खैर इससे इतर पाकिस्तान और भारत सरहद प्यार मोहब्बत को लेकर सुर्खियों में हैं जहां पाकिस्तान की सीमा हैदर प्रेमी सचिन से मिलने भारत आ गई तो भारत की अंजू पाकिस्तान चली गई। इसी बीच अवैध रास्ते भारत आई सीमा हैदर भी हिंदुस्तान के रंग में रंगी नजर आई। सीमा ने न केवल तिरंगा फहराया बल्कि, भारत माता की जय के नारे लगाए। 

'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के सीमा ने लगाए नारे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,सीमा और सचिन ने घर में तिरंगा फहराया। इस दौरान लाल बंदी, तिरंगे की रंग की साड़ी, भारतीय नारी के वेशभूषा में सीमा हैदर ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भी नजर आई। आप खुद देखिए इस वायरल वीडियो को 

 

सीमा हैदर को मिला था फिल्म का ऑफर

गौरतलब है, बीते दिनों सीमा हैदर को बॉलीवुड में काम करने का ऑफर मिला था। इसे लेकर राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ने सीमा को चेतावनी दी थी। वहीं फिल्म प्रोड्यूसर को भी हिदायत दी थी। बता दें, सीमा हैदर चार बच्चों के साथ तीन देशों की सीमाएं पार करते हुए भारत आई और नोएडा के रहने वाले सचिन से शादी कर ली। साल 2019 में दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी में मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह नेपाल के रास्ते भारत पहुंची। 4 जुलाई को वह सचिन से शादी करने के लिए वकील के पास गई तो भारत में अवैध तरीके से घुसने के लिए अरेस्ट किया गया हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। 

ये भी पढें- फिल्मी दुनिया में कदम रखने को तैयार, पूरा होगा सीमा हैदर का ख्वाब !

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान