कौन हैं नितीश राजपूत? IT इंजीनियर से यूट्यूबर बनकर हर मंथ कमा रहा 25 लाख रु.

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 28, 2023, 10:43 PM ISTUpdated : Sep 29, 2023, 03:45 PM IST
कौन हैं नितीश राजपूत? IT इंजीनियर से यूट्यूबर बनकर हर मंथ कमा रहा 25 लाख रु.

सार

अक्सर लोग इंजीनियरिंग करने के बाद जॉब या फिर बिजनेस का कॅरियर चुनते हैं। इसके उलट नितीश राजपूत (Youtuber Nitish Rajput) ने डिजिटल क्रिएटर बनने का फैसला लिया। एक आईटी इंजीनियर से सक्सेसफुल यूट्यूबर तक का सफर तय किया। आज उनकी महीने की कमाई 25 लाख रुपये से ज्यादा है। 

मुंबई। अक्सर लोग इंजीनियरिंग करने के बाद जॉब या फिर बिजनेस का कॅरियर चुनते हैं। इसके उलट नितीश राजपूत (Youtuber Nitish Rajput) ने डिजिटल क्रिएटर बनने का फैसला लिया। एक आईटी इंजीनियर से सक्सेसफुल यूट्यूबर तक का सफर तय किया। आज उनकी महीने की कमाई 25 लाख रुपये से ज्यादा है। 

सीधे यूट्यूब की दुनिया से शुरु नहीं हुई नितीश राजपूत की सक्सेस स्टोरी

नितीश की सफलता की कहानी सीधे यूट्यूब की दुनिया से शुरु नहीं हुई थी। पहले वह शॉट्स वीडियो बनाते थे और उन्हें शॉट्स वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर डालते थे। नॉलेज और सोशल इश्यूज रिलेटेड कांसेप्ट के वीडियो बनाया करते थे। रिस्पांस अच्छा मिला, लाखो लोग उनके वीडियो लाइक करने लगे। धीरे—धीरे उन्होंने सोशल मीडिया में अपना एक नाम खड़ा कर लिया और अपने वीडियोस यूट्यूब पर अपलोड करने लगे।

नितीश राजपूत को आडियंस के दिलों पर करने लगे राज

यूट्यूब पर नितीश को जबरदस्त रिस्पांस मिला। वह आडियंस के दिलों पर राज करने लगे और यूट्यूब पर एक सेलिब्रिटी की कैटेगरी में गिने जाने लगे। अभी यूट्यूब पर उनके 2.94 Million सब्सक्राइबर्स और इंस्टाग्राम पर करीबन 768 K फॉलोअर्स हैं। उनकी वीडियोज फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाए रहते हैं। उन्होंने “द ब्रोकन पिलर्स ऑफ डेमोक्रेसी” और “द ब्रोकन फोर्थ पिलर” नाम से दो बुक भी लिखी है।

20 से 25 लाख रुपये इनकम

नितीश राजपूत की इनकम 20 से 25 लाख रुपये महीने बताई जाती है। हलिया उनकी 76 लाख रुपये की कीमत वाली शानदार जगुआर कार के साथ तस्वीर वायरल हुई थी। कई लोग सवाल भी उठाते हैं कि क्या यूट्यूबर्स ऑनलाइन इतनी बड़ी संपत्ति रियल में हासिल कर सकते हैं? उनकी कमाई के तरीकों के बारे में जानना चाहते हैं।

यूपी के सुल्तानपुर में जन्में नितीश कुमार

यूपी के सुल्तानपुर में 4 अक्टूबर 1989 को जन्मे नितीश राजपूत के पिता एक ISP FIRM चलाते थे। बचपन से ही कुछ अलग करने का सपना संजोए थे। परिवार की इच्छा थी कि वह डॉक्टर बनें। पर उन्होंने अपने इंटरेस्ट के मुताबिक काम करने का मन बनाया और इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और फिर वीडियो क्रिएटर बनें।

ये भी पढें-मेंटली डिसएबल लोगों को ढूंढ़ने में मददगार बनें QR Lockets, मुंबई के डेटा इंजीनियर अक्षय रिडलान की अनोखी खोज

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश