उज्जवला योजना लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, 200 रुपए की 300 रुपए सब्सिडी देगी Modi सरकार

Anshika Tiwari |  
Published : Oct 04, 2023, 04:03 PM ISTUpdated : Oct 04, 2023, 05:32 PM IST
उज्जवला योजना लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, 200 रुपए की 300 रुपए सब्सिडी देगी Modi सरकार

सार

ujjwala scheme subsidy: त्योहारों से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए सब्सिडी राशि 200 से बढ़ाकर 300 रुएए कर दी है।  

नई दिल्ली। दशहरा दीपावली समेत कई त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले करोड़ लाभार्थियों को खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी राशि को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 प्रति सिलेंडर कर दिया है। बता दे, कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी देते इस बारे में बताया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी

मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्प्रेंस में कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुईं। हमने रक्षाबंधन और ओणम के मौके पर रसोई गैस के सिलेंडर में 200 रुपए की कटौती की थी। ये कीमत घटकर 1100 से 900 रुपए हो गईं। उज्जवला लाभार्थियों को ये सिलेंडर 700 में उपलब्ध था। अब मोदी सरकार ने उज्जवला योजना का लाभ उठा रहीं माताओं-बहनों को 300 रुपए सब्सिडी देने का फैसला किया है। यानि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 600 रुपए में मिलेगा। 

कैबिनेट बैठक में लिए गए कई फैसले

प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में तेलंगाना में वन देवता के नाम पर केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी दी। इसे 889 करोड़ के बजट से खोला जाएगा। वहीं तेलंगाना दौरे के दौरान  पीएम मोदी ने सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड बनाने का ऐलान किया था जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: उज्जवला योजना से कितनी बदली भारत की तस्वीर ? ये आंकड़े बताते हैं सच

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश