मुंबई में घर में कैद कर युवती से दरिंदगी, दुष्कर्म का वीडियो बना धर्म बदलने के लिए भी कहा

Published : Sep 09, 2018, 12:40 AM IST
मुंबई में घर में कैद कर युवती से दरिंदगी, दुष्कर्म का वीडियो बना धर्म बदलने के लिए भी कहा

सार

मुंबई में एक युवती को घर में बंद कर कई दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित युवती को नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद वो लगातार युवती को ब्लैकमेल करता रहा। यहां तक कि उसने पीड़िता को उसका धर्म बदलने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया।

मुंबई की ओशीवरा पुलिस ने 27 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने घर पर युवती को पहले तो नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और 10 दिनों तक बंधन बनाकर दरिंदगी करता रहा।
10 दिनों में युवती की इज्जत कई बार तार-तार की गई। 25 साल की पीड़िता की उसने इस दौरान कई बार संदिग्ध अवस्था में फोटो खींची और वीडियो बनाया। लड़की को मानसिक और शारीरिक यात्ना दी गई। यहां तक इस दौरान आरोपी लड़की का धर्म बदलने को कहकर उसपर अत्याचार किया।


पीड़ित लड़की की जान-पहचान आरोपी से मार्च में डेटिंग साइट के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान 15 जून को उसने युवती को पॉश सोसाइटी के अपने अपार्टमेंट में त्योहार मनाने के बहाने बुलाया।


त्योहार पर गई लड़की को आरोपी युवक ने मिठाई में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। अगले दिन उसने वीडियो और फोटो दिखाकर लड़की को अपनी मांगे मानने के लिए धमकाया और कहा कि अगर वो उसकी बात नहीं मानेगी तो वो प्राइवेट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा।


गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कहा कि वो पीड़ित लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। आरोपी शख्स युवती को विवादास्पद प्रचारकों के वीडियो दिखाता था और विवादित बातों पर असहमति जताने पर वो लड़की को पीटता था।


आरोपी ने कबूल किया है कि उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट सहित दो पासपोर्ट हैं। उसने बम और हथियारों से घिरे कुर्सी पर बैठे एक आदमी की तस्वीर बी दिखाई।
आरोपी ने महिला को सुसाइड नोट लिखने पर भी मजबूर किया और सादे पन्ने पर उसके हस्ताक्षर भी करवाए।


दरिंदे के चंगुल से किसी भी तरह छूटी महिला ने पिछले शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  आरोपी को घर दबोचा।

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली