तिरंगे का अपमान सह नहीं पाई भारत की बेटी, देखिए कैसे किया विरोध

By Team MyNationFirst Published Aug 19, 2019, 5:33 PM IST
Highlights

लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने भारत विरोधी प्रदर्शन चल रहा था। जिस दौरान भारतीय राष्ट्रध्वज का अपमान करने की कोशिश की गई। लेकिन वहां मौजूद भारत पुत्री पूनम जोशी इसे सह नहीं पाईं और उन्होंने भारत विरोधियों के हाथ से तिरंगा छीन लिया। 
 

लंदन: स्वतंत्रता दिवस का समारोह भारत के साथ विदेशों में भी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग में भी तिरंगा फहराया गया। लेकिन बाहर मौजूद पाकिस्तानियों और उनकी शह पर देश विरोधी खालिस्तानी प्रदर्शन कर रहे थे। उन लोगों ने भारतीय राष्ट्रध्वज का अपमान करने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद भारतीयों से तिरंगे का अपमान देखा नहीं गया। वहां मौजूद भारतीय पत्रकार पूनम जोशी अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं करते हुए देश विरोधियों की भीड़ के बीच में घुस गईं और उन्होंने उनके हाथ से तिरंगा छीन लिया। 

भारत की बेटी की बहादुरी का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया। यह वीडियो समाचार एजेन्सी एएनआई ने रिलीज किया। जिसके साथ जानकारी दी गई है कि  पत्रकार पूनम जोशी लंदन स्थित हाई कमीशन के बाहर स्वतंत्रता दिवस समारोह की कवरेज करने के लिए गई थीं। उस समय वहां पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे। तभी खालिस्तानी समर्थन तिरंगे का अपमान करने लगे। यह देखकर  पूनम जोशी से रुका नहीं गया और वह उनसे भिड़ गईं। पूनम ने उन लोगों से तिरंगे को छीन लिया। 

: Journalist Poonam Joshi covering for ANI the celebrations outside Indian High Commission in London,where Pro-Pak & Pro-Khalistan protests were also underway, snatches 2 torn parts of tricolour from Khalistan supporters who had seized it from Indians pic.twitter.com/Go7X2tVZXg

— ANI (@ANI)

पूनम जोशी की इस  बहादुरी के लिए सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि जब पूनम ने यह कारनामा किया तब लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने का माहौल बेहद खराब था। वहां मौजूद पाकिस्तानी और खालिस्तानी पत्थर और अंडे भी फेंक रहे थे। लेकिन पूनम जोशी ने इन सब बातों की बिल्कुल परवाह नहीं की। उन्होंने खालिस्तानी और पाकिस्तानी समर्थकों के हाथ से तिरंगा छीन लिया और वापस आ गईं। 

इस वीडियो के वायरल होने पर पूनम जोशी बेहद आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कहा है कि "मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि देश के तिरंगे को बचाने के लिए किए गए मामूली काम के लिए मैं ट्विटर पर ट्रेंड करने लगूंगी।" 

उधर लंदन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिरंगे के अपमान की कोशिश करने वालों को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक फुट लंबा चाकू बरामद हुआ। जिससे पता चलता है कि भारतीय पत्रकार पूनम जोशी ने कितना बड़ा खतरा मोल लेकर तिरंगे के अपमान को रोका। 

 

click me!