विश्वास सारंग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और 2008 से भोपाल जिले के नरेला से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास राज्य मंत्री और मध्य प्रदेश के तहत भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री के रूप में भी काम किया है। वह कायस्थ हिंदू समुदाय से हैं। वे बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। अपने छात्र जीवन के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी।

विश्वास सारंग कौन हैं ? (Who is Vishvas Sarang)

नाम विश्वास सारंग
जन्म तिथि 29 दिसंबर 1971
उम्र 51 वर्ष
जन्म स्थान भोपाल, मध्य प्रदेश
पेशा राजनीतिज्ञ
पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी
व्यवसाय फार्म शेयर, बैंक ब्याज, एमएलए-एमपी वेतन और भत्ता, मकान किराया
एजुकेशन ग्रेजुएट
धर्म हिंदू
स्थायी पता सी-12, बी.सी. एवं डी. टाइप हाउस 74 चूड़ी भोपाल तह हुजूर जिला भोपाल
वर्तमान पता सी-12, 74 बंगला, स्वामी दयानंद नगर, लिंक रोड नंबर-1 भोपाल (म.प्र.)

विश्वास सारंग की फैमली में कौन-कौन हैं ? (Vishvas Sarang Family)

माता प्रसून सारंग
पिता कैलाश नारायण सारंग
पत्नी रूमा सारंग
बच्चे 1 बेटा, 1 बेटी
जाति कायस्थ, हिंदू

कितने पढ़े-लिखे हैं विश्वास सारंग ? (Vishvas Sarang Educational Qualifications)

विश्वास सारंग की 12वीं तक की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई। विश्वास सारंग ने 1993 में नागपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत गोंदिया के मनोहर भाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज से बी.ई. की डिग्री पूरी की है।

विश्वास सारंग के बारे में रोचक बातें क्या हैं ?

विश्वास सारंग की विभिन्न अध्ययन, सामाजिक कार्यों में रुचि रही है। वह खेल आयोजनों और प्रोग्राम मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखते हैं। उन्हें राजनीति, युवा और सामाजिक कल्याण में रुचि है। प्रकृति से प्रेम है। इन्हें पढ़ाई, खेल और भारत को एक विकसित, समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करना पसंद है।

विश्वास सारंग का पॉलिटिकल करियर कैसा रहा है ?

1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे।

1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष रहे।

2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे।

1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद।

2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री।

2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष।

2008 से पदस्थ नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक।

2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।

2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक।

2013 - 2018 मध्य प्रदेश सरकार के तहत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

2013 - 2018 मध्य प्रदेश सरकार के तहत भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं विश्वास सारंग ? (Vishvas Sarang Net Worth)
विश्वास सारंग नेट वर्थ नेट वर्थ 8.62 करोड़ 
संपत्ति 9.06 करोड़ 
देनदारियां 44.75 लाख

ये भी पढ़ें

कौन हैं शिवराज सिंह चौहान ? किसान का बेटा कैसे बना मध्य प्रदेश का CM, पॉलिटिकल से लेकर पर्सनल लाइफ तक जानें सब

नरोत्तम मिश्रा कौन हैं ? एजुकेशन, करियर, कंट्रोवर्सी से लेकर फैमली, संपत्ति तक जानें रोचक बातें