दुनियाभर में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने सदाबहार अंदाज़, सेक्सी लुक और आवाज़ से करोड़ों लोगो के दिलों पर राज करने वाली विश्वसुंदरी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन भी खास है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने नए आयाम गढ़े हैं। उनकी फिल्में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में छा गईं।
प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई, 1982 को हुआ था। पिता पंजाब के अंबाला से हैं जबकि मां झारखंड से हैं। दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। प्रिंयका ने जमशेदपुर से हॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर तय किया है।

प्रियंका लंदन में अपना जन्मदिन मना रही है। मंगलवार को उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ देखा गया था। प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीरों साझा करते हुए कई बार अपने रिश्ते का इजहार किया है। प्रियंका आज बॉलीवुड से होती हुई हॉलीवुड तक पहुंच गयी है। प्रियंका का सफर आसान नहीं था एक छोटे से शहर से निकलकर दुनिया पर छा जाना आसान नहीं है। कम उम्र में ही प्रियंका मिस इंडिया प्रतियोगिता में उपविजेता विजेता रहीं। कुछ समय बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया।

