दंगल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह आजकल के प्रसिध गाने ‘दिलबर’ पर डांस कर रही हैं

दंगल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह आजकल के प्रसिध गाने ‘दिलबर’ पर डांस कर रही हैं। वीडियो में फातिमा के साथ दुसरी दंगल गर्ल भी डांस कर रही है हमारा मतलब सनाया से है। फातिमा को वीडियो डाले 22 घंटे हो चुके है और वीडिसो को 3.8 लाख बार से ज़्यादा देखा जा चुका है।

'दंगल' फिल्म में गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सनाया मल्‍होत्रा को 'दंगल' फिल्म ने रातों रात स्‍टार बना दिया है। फिल्म में दोनों ने बहनों का किरदार निभाया था। फिल्म में दोनों एक दुसरे के साथ हर समय एक दुसरे की ताकत बनकर खड़ी रहती थी। आपको बता दें जितनी गहरी दोस्ती इनकी फिल्म में दिखाई गयी है उतनी ही असल जिंदगी में भी है।

View post on Instagram

अखाड़े में दंगल करने वाली यह अभिनेत्री अच्छा डांस कर रही हैं। इसका अंदाजा आप वीडियो से लगा सकते हैं।

आपको बता दें फातिमा जल्द ही आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी। जबकि सनाया मल्होत्रा अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'बधाई हो' में दिखाई देंगी।