दीपिक पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल के नवंबर में एक-दूजे के हो जाएंगे। ये कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह ही डेस्टीनेशन मैरिज की प्लानिंग कर रहा है। नाम तो कई जगहों के आए लेकिन कपल शादी की जगह को लेकर जिस शहर को सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है वो है पेरिस। सिटी और लव एंड रोमांस के नाम से मशहूर पेरिस रणबीर कपूर को बेहद पसंद है। आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग के दौरान रणबीर ने यहां काफी वक्त बिताया। यहां तक सलमान की फिल्म सुल्तान भी रणबीर ने यहीं देखी थी। अब इस शहर से अच्छी और कौन सी जगह हो सकती है जोड़े की शादी के लिए।
माय नेशन को बॉलीवुड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर फ्रांस के इस शहर के दीवाने हैं तो दीपिका ने भी कई बार पेरिस को अपना फेवरिट डेस्टीनेशन बताया है। बेफ्रिक्रे की शूटिंग के लिए दो साल पहले रणवीर एक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से सीधे पेरिस ही पहुंचे थे और दीपिका गुपचुप तरीके से उन्हें मिलने पहुंच गई थीं। उन दिनों दोनों में मनमुटाव की खबरों की भी अफवाह थी लेकिन पेरिस में सब गुडी-गुडी हो गया।
कपल की शादी को लेकर मुंबई से लेकर इटली तक कई शहरों को लेकर अटकलबाज़ी है पर हमारे सूत्र बताते हैं ये कपल पेरिस को ही चुनेगा। हालांकि दीपिका-रणवीर अपने जीवन के इस अहम दिन को मीडिया की नज़रों से बचाने का भरपूर प्रयास करेंगे। सिर्फ रोमांस के लिए ही नहीं पेरिस में जोड़े को मीडिया की निगाहों से भी मुक्ति मिल जाएगी और ऐसा जानने में आया है कि दोनों फ्रांस के सदर्न बीचेज़ पर अपना हनीमून मनाएंगे।
शादी और हनीमून के बाद ये कपल मुंबई में अपने दोस्तों और रिश्तोदारों के लिए रिसेप्शन रखेगा। रिसेप्शन में रणबीर सिंह के मेंटर आदित्य चोपड़ा और उनकी पत्नी रानी मुखर्जी, करीबी दोस्त अर्जुन कपूर के साथ तमाम बॉलीवुड सितारे मेहमान होंगे। दीपिका की मेंटर फराह खान और शाहरुख खान भी इस रिसेप्शन में स्पेशल होंगे तो संजय लीला भंसाली की बात कैसे ना हो जिनकी फिल्म के सेट पर दोनों मिले और आंखे चार हो गईं। रणवीर के रिश्तेदार अनिल कपूर और परिवार तो वहां होगा ही। एक रिसेप्शन बंगलुरू में भी रखा जाएगा दीपिका के परिवार और रिश्तेदारों के लिए।
सूत्र बताते हैं कि शादी के लिए नवंबर की कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। दोनों परिवारों की तरफ से शुभ मुहूर्त वाले दिन के चुनाव को लेकर माथापच्ची की जा रही है। नवंबर में शादी के लिए लग्न वाले कई दिन हैं, 7 को दिवाली भी है लेकिन शादी के लिए ये स्टार कपल जो दिन चुन सकता है वो 18, 19 या 25 नवंबर में से होंगे। अब सवाल ये है कि शादी के मुहूर्त भारतीय समय के अनुसार होंगे तो परिवारिक पंडित विदेशी जगहों के हिसाब से उसका मिलान करने में भी जुटे हैं। हां इस बिज़ी कपल ने अपने बिज़ी शिड्यूल से नवंबर में समय भी निकाल लिया है, उनकी शूटिंग डेट्स भी इसकी ओर इशारा कर रही हैं।  
माय नेशन के सूत्र ने ये तो कंफर्म कर दिया है ये कपल नवंबर में शादी करने जा रहा है, भले ही इस दोनों ने शादी की बात पर चुप्पी साधी हुई है। और तो और सोर्सेज़ ने कंफर्म किया है कि श्रीलंका में दोनों की सगाई भी हो चुकी है, जहां पादुकोण, भावनानी परिवार ने साथ-साथ जनवरी में छुट्टियां मनाई थी।
रणवीर और दीपिका दोनों ने अपनी शूटिंग की डायरी फ्री रखी है और सब्यसाची मुखर्जी से वेंडिंग आउटफिट पर काम करने की बात हो चुकी है। कुल मिलाकर ये तो तय है कि नवंबर में इन सितारों का मिलन होगा ही।