प्रियंका ने सलमान के साथ साइन की हुई फिल्म भारत छोड़ दी है, पूरे 2 साल बाद रख ने वाली थी देसी गर्ल बॉलीवुड में अपने कदम। लेकिन निक जोनास की वजह से कर दिया फिल्म करने से इनकार


प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दो साल से बॉलीवुड में एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। अब जबकी 2 साल बाद प्रियंका ने बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ ''भारत''फिल्म करना तय हुआ था लेकिन अब लगता है वह भी नहीं हो पाएगा। क्योंकि प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने से इन्कार कर दिया है। जी हां बॉलीवुड की गलियारों से यह एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इस जानकारी की पुष्टि खुद फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर के दी।

Scroll to load tweet…

अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर लिखा, ''हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं. 'टीम भारत' प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।''

आपको बता दें, सलमान और प्रियंका पूरे 10 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले थे। लेकिन प्रियका ने ‘’भारत’’ फिल्म करने से मना कर दिया। फिल्म न करने का कारण सलमान के साथ कोई दुश्मनी नहीं है बल्की वजह निक जोनास हैं।

दरअसल, अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट पर इशारा करते हुए लिखा कि प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने वाली हैं। वैसे भी यह बात सब जानते हैं कि निक प्रियंका के बॉयफ्रेंड हैं और हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां और बाकी परिवारवालों से मिलवाने भारत लेकर आईं थी।

जानकारी यह भी आ रही है कि प्रियंका ने बॉलीवुड में फिल्म न करने के लिए शादी का झुटा हवाला दिया है और इसके बदले हॉलीवुड मे कोई बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। खैर अब वजह निक से शादी हो या कुछ और जल्द ही फैंस के सामने आ ही जाएगी।