सलमान खान का रियलिटी शो 'दस का दम' हमेशा चर्चाओं में रहता है। आखिर शो को होस्ट करने का सलमान खान का अंदाज कुछ अलग है। इस बार शो में दो खूबसूरत मेहमान नजर आएंगी। ये हैं, श‍िल्पा शेट्टी और फराह खान। 

हाल ही में वीकएंड एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ। इसमें दोनों सलमान के साथ 'दस का दम' खेलती नजर आ रही हैं। ये एपिसोड इस हफ्ते के अंत में प्रसारित होगा। इस हफ्ते शो में अनिल कपूर भी अपनी फिल्म 'फन्ने खां' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। शो के प्रोमो वीडियो में द‍िखाई दे रहा है कि श‍िल्पा जैसे ही एंट्री करती हैं। वह सलमान के पास जाकर उनकी शर्ट के बटन खोलने लगती हैं। बाद में कहती हैं "बंद ही रहने दो"। श‍िल्पा की इस शरारत को देखकर शो में सब हंसने लगे। 

सलमान खान, फराह और शिल्पा से सवाल पूछते हैं कि कितने फीसदी लड़के अंग्रेजी बोलने वाली लड़कियों से इम्प्रेस होते हैं? तो शिल्पा और फराह कहती हैं कि वह एक ऐसे लड़के को जानती हैं जो लड़कियों के अंग्रेजी बोलने से ही इम्प्रेस होता है। वह किसी और कि नहीं बल्कि सलमान की ही बात कर रही होती हैं।

 

शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि जो लड़की बहुत ही स्टाइल के साथ अंग्रेजी बोलती हैं, सलमान उनसे बहुत जल्दी इम्प्रेस हो जाते हैं। फराह खान जब सलमान की ज्यादा खिंचाई करती हैं तो सलमान कटरीना कैफ का नाम ले लेते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कैटरीना को हिंदी सिखा दी है क्योंकि उन्हें उसके साथ हिंदी में बात करना पसंद है।