बॉलीवुड दिवा प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ जल्द ही भारत फिल्म में दिखने वाली थी। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली घोषणा सामने आई। अली अब्बास जफर ने सभी को एक ट्वीट के माध्यम से सूचित किया कि प्रियंका ने 'निक' कि वजह से फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। प्रियंका ने यह कहा कि वह एक विशेष कारण से फिल्म नहीं कर सकती।

अभी, अटकलें इस बारे में हैं कि भारत में अब कौन सी हीरोइन काम करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा में से कोई एक अभिनेत्री चुनी जा सकती हैं।  

खैर, भारत फिल्म की हीरोइन बनने के लिए एक महिला ने आवेदन किया है कि उसको फिल्म की अभिनेत्री चुनी जाए।

 

आपको बता दें, वह बिल्कुल एक महिला नहीं है लेकिन कई अवसरों में उन्हें महिला के रूप में देखा जाता रहा है। हम सुनील ग्रोवर के बारे में बात कर रहे हैं, जो फिल्म का हिस्सा भी हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाया जिसमे उन्हें नैन्सी नामक एक महिला के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सलमान खान की नायिका होने के लिए वह एक दम ठीक है।