बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने डांस, लूक्स और शानदार बॉडी मसल्स के लिए जाने जाते है। हम यह भी कह सकते हैं कि टाइगर बॉलीवुड के दुसरे रितिक रोशन हैं। जी हां क्योंकि बॉलीवुड में यह दूसरे ऐसे अभिनेता हैं जिनका डांस सबका दिल जीत लेता है।     

लेकिन अब लगता है लिस्ट में एक और टाइगर आने वाला है। दरअसल, असम में एक लड़के की शक्ल हूबहू टाइगर से मिलती है। सिर्फ शक्ल ही नहीं बल्की कद काठी भी मेल खाती है। अगर टाइगर के पिता जेकि श्रॉफ ने यह फॉटो देखी तो वह भी नहीं पहचान पाएंगे कि उनका बेटा कौन हैं।   

टाइगर के इस हमशक्ल का नाम डेविड है। डेविड असम का रहने वाला है और पेशे से एक्टर हैं। वह असम की फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। असम में लोग उन्हें 'लोकल टाइगर' कहकर पुकारते हैं।

टाइगर जैसा दिखना डेविड को काफी प्रसिद्दी दे रहा है। शायद टाइगर खुद भी डेविड की तस्वीरें देख लेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि खुद कौन से वाले हैं?