MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • ताजा खबर
  • मोटिवेशनल न्यूज
  • यूटिलिटी न्यूज
  • भारत का गौरव
  • लाइफ़स्टाइल
  • फोटो
  • वेब स्टोरी
  • Home
  • Utility News
  • Holi 2025: होली पर जरा बच के! एक गलती और लग सकता है ₹10,000 तक का जुर्माना, हो सकती है जेल!

Holi 2025: होली पर जरा बच के! एक गलती और लग सकता है ₹10,000 तक का जुर्माना, हो सकती है जेल!

Holi legal rules: होली पर पानी के गुब्बारे फेंकना आपको जेल तक पहुंचा सकता है! जानें भारतीय कानून के तहत इस पर कितनी सजा और जुर्माना लग सकता है। पूरी जानकारी पढ़ें।

3 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 13 2025, 10:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
16
क्या पानी का गुब्बारा फेंकना अपराध है?

क्या पानी का गुब्बारा फेंकना अपराध है?

Holi Water Balloons Law: होली का त्योहार रंगों और मस्ती का प्रतीक है, लेकिन अगर आप इस मौके पर किसी पर जबरदस्ती पानी का गुब्बारा फेंकते हैं, तो यह आपके लिए कानूनी मुसीबत बन सकता है। भारतीय कानून के तहत ऐसा करना आपको जेल तक पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि पानी के गुब्बारे फेंकने पर क्या सजा मिल सकती है और किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।


 

26
पानी का गुब्बारा फेंकने पर कितनी सजा मिल सकती है?

पानी का गुब्बारा फेंकने पर कितनी सजा मिल सकती है?

अगर कोई व्यक्ति बिना सहमति के किसी पर पानी का गुब्बारा फेंकता है, तो उस पर भारतीय न्‍याय संहिता (BNS) की धारा 120 (1) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इस धारा के अनुसार:
1. जानबूझकर चोट पहुंचाने पर 1 साल तक की जेल हो सकती है।
2. आरोपी पर ₹10,000 तक का जुर्माना भी लग सकता है।
3. कुछ मामलों में दोनों सजाएं भी दी जा सकती हैं।
 

यह भी पढ़ें... चुनाव से पहले वादा, बाद में खामोशी! लाडली बहन योजना पर सरकार ने दिया चौंकाने वाला अपडेट!

36
पानी के गुब्बारे से सार्वजनिक उपद्रव फैलाना क्या क्राइम है?

पानी के गुब्बारे से सार्वजनिक उपद्रव फैलाना क्या क्राइम है?

अगर कोई व्यक्ति होली के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को परेशान करने के लिए पानी के गुब्बारे फेंकता है, तो उस पर BNS की धारा 270, 292 और 293 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है।
1.  BNS धारा 292: सार्वजनिक उपद्रव करने पर ₹1,000 तक का जुर्माना।
2.  BNS धारा 270 और 293: समाज में शांति भंग करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
 

46
महिलाओं पर गुब्बारा फेंकना पड़ सकता है भारी

महिलाओं पर गुब्बारा फेंकना पड़ सकता है भारी

अगर कोई व्यक्ति महिला पर पानी का गुब्बारा फेंकता है और वह महिला इसे अपनी शालीनता और नैतिकता के खिलाफ मानती है, तो उस पर BNS की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इस धारा के तहत:
1.  आरोपी को 1 साल से 5 साल तक की जेल हो सकती है।
2.  पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है।

56
कानून का पालन करें, होली को सुरक्षित बनाएं

कानून का पालन करें, होली को सुरक्षित बनाएं

होली के त्योहार को मस्ती और खुशी के साथ मनाना चाहिए, लेकिन यह भी जरूरी है कि हम कानून का पालन करें और किसी को भी जबरन रंग, पानी या गुब्बारे से परेशान न करें।
1. अनजान लोगों पर रंग या पानी न डालें।
2.  किसी की सहमति के बिना पानी का गुब्बारा न फेंकें।
3.  कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जिम्मेदारी से होली खेलें।
होली को एक खुशनुमा और सुरक्षित त्योहार बनाएं, ताकि यह सभी के लिए यादगार रहे!
 

यह भी पढ़ें... PM की इस योजना से बदल जाएगी मजदूरों की ज़िंदगी, जानें अप्लाई करने के लिए क्या हैं 5 जरूरी डाक्यूमेंट?

66
ध्यान रहे! आपकी मस्ती किसी की मुसीबत न बन जाए

ध्यान रहे! आपकी मस्ती किसी की मुसीबत न बन जाए

रंगों के पर्व होली को खुशी-खुशी मनाएं और ये ध्यान रखें कि आपकी मस्ती किसी के लिए मुसीबत न बन जाए, क्योकि आपकी सतर्कता ही आपका और दूसरों का बचाव करेगी।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
उपयोगी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
Recommended image2
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?
Recommended image3
इन बैंकों में पैसा रखना है सेफ, RBI ने जारी की 3 सबसे सुरक्षित बैंकों की लिस्ट
Recommended image4
एलन मस्क का X पर बड़ा धमाका, सिर्फ इतने रुपए में पाएं ये सीक्रेट फीचर्स?
Recommended image5
LPG सिलेंडर पर नई अपडेट: 01 दिसंबर से बदल गए दाम, क्या आपकी जेब को मिली राहत?
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • linkedin
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved