Depressed women have higher risk of heart diseases: JACC एशिया जर्नल ने हाल ही में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जर्नल में प्रकाशित स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक डिप्रेशन और कार्डियोवस्कुलर डिसीज का गहरा संबंध है जो कि पुरुषों और महिलाओं अलग तरह का होता है।  पुरुषों के मुकाबले डिप्रेशन से पीड़ित महिलाओं को दिल की बीमारी का ज्यादा खतरा रहता है। इस स्टडी के लिए कुल 4,125,720 लोगों शामिल किया गया था।

  • महिलाओं में दिल की इन बीमारियों का है ज्यादा खतरा

स्टडी में ये बात सामने आई कि जिन महिलाओं को पहले से डिप्रेशन हैं उन्हें दिल की बीमारियों जैसे कि मायोकार्डियल इंफार्क्शन, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, एंजाइना, एट्रियल फाइब्रिलेशन आदि का ज्यादा खतरा रहता है। 

  • महिलाओं को होता है अधिक डिप्रेशन

वैसे तो डिप्रेशन की समस्या किसी को भी हो सकती हैं लेकिन महिलाओं के शरीर में होने वाले परिवर्तन डिप्रेशन का कारण बन सकते हैं। प्रेग्नेंसी या फिर मेस्ट्रुअल सायकल के दौरान महिलओं में डिप्रेशन होने के ज्यादा चांस होते हैं। ऐसे में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में डिप्रेशन के गंभीर लक्षण दिख सकते हैं। 

डिप्रेशन से निकलने के लिए महिलाएं अपनाएं ये उपाय

  1. डिप्रेशन की समस्या से ज्यादातर महिलाओं को जूझना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना दी गई बातों को अपनाना चाहिए।
  2. जब भी बिस्तर से उठने का मन न करें तो पहले खुद को समझाएं कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे ऊपर है। कुछ देर वॉक पर जाएं। 
  3. रोजाना भले ही कुछ समय के लिए लेकिन योगा जरूर करें। इससे बहुत शांति महसूस होती है। 
  4. रोजाना अपना पसंदीदा म्यूजिक जरूर सुने। आप चाहे तो डांस भी कर सकती हैं। 
  5. अगर आप किसी परेशानी से बाहर नहीं निकल पा रही हैं तो उसे डायरी में लिखें। ऐसा करने से मन बहुत हल्का महसूस करता है। 

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से किडनी हो सकती है खराब, जल्द दें इन पर ध्यान...
रखना है किडनी को हेल्दी तो आज ही खाने में शामिल करें ये फूड् ......