देश दुनिया में भारत के अंबानी परिवार के चर्चे हो रहे है। वजह है मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन। ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन को अटेंड करने नामी चेहरे जामनगर पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्री वैडिंग सेलिब्रेशन में हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। लोगों के मन में ये भी सवाल आ रहा है कि क्या मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी की शादी भी इतने भव्य तरीके से हुई थी। आइए जानते हैं मशहूर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की शादी कैसे हुई थी।

कोकिलाबेन को पहली नज़र में पसंद नहीं आए थे धीरूभाई अंबानी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस इंडस्ट्री के संस्थापक रहे धीरूभाई अंबानी की शादी तब हुई थी जब वो सफल बिजनेस मैन नहीं थी। शादी के बाद उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री बनाई थी। जब पहली बार धीरूभाई अंबानी ने कोकिलाबेने को देखा तो उन्हें वो पसंद आ गईं थीं। वहीं कोकिलाबेन को धीरूभाई अंबानी पसंद नहीं आए थे। बाद में परिवार की सहमति से दोनों की शादी हो गई। धीरूभाई का निधन साल 2002 में हुआ था। 

साधारण तरीके से हुई थी धीरूभाई अंबानी की शादी

धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन की शादी बेहद साधारण तरीके से हुई थी। स्वभाव से बेहद धार्मिक और आध्यामिक कोकिलाबेन ने धीरूभाई अंबानी का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया। सरल और विनम्र जीवन जीने वाली कोकिलाबेन 90 वर्ष की हो चुकी हैं। उनके दिए संस्कार बच्चों और पोतो में भी दिखाई पड़ते हैं। एक इंटरव्यू में कोकिलाबेन ने ईशा अंबानी को अपनी पसंदीदा ग्रांड डॉटर बताया था। कोकिलाबेन का जन्म जामनगर में हुआ था। इसी कारण से अंबानी परिवार के लिए जामनगर बेहद मायने रखता है। अनंत अंबानी और राधिका मार्चेंट का ग्रेंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन आज शुरू होने वाला है। देश विदेश से मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें: Trump की बेटी इवांका से MS धोनी तक,जामनगर पहुंचे ये VIP सितारे...
 

Anant Radhika Pre Wedding : बेटे अनंत की ऐसी शादी चाहती हैं नीता अंबानी कि दुनिया देखे......