MP Board 10th 2024 Topper: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं परीक्षा में इस बार मंडला की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। महज से 3 से 4 घंटे की प्रतिदिन पढ़ाई करके पूरे प्रदेश में अपनी क्षमता का लोहा मनवाने वाली अनुष्का की मार्कशीट सोलश मीडिया पर वायरल हो रही है। सिविल सेवक बनने की तमन्ना रखने वाली अनुष्का ने  सांइस और मैथ में 100 में से 100 नंबर पाए हैं।अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूओं को दिया है।

 

MP Board 10th 2024 Topper ने किसे दिया सफलता का श्रेय
MP बोर्ड 10वीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अनुष्का के पिता जय प्रकाश अग्रवाल निवासी नैनपुर जिला मंडला कारोबारी हैं। उनकी मां गृहणी हैं। अनुष्का ने 500 में से 495 नंबर हासिल कर इतिहास रच दिया हैं। बेटी की इस अविश्मरणीय सफलता पर माता- पिता और परिवार के लोग काफी खुश हैं।  वे महला में बेलपुट के जान ज्योति स्कूल में पढ़ती है।

 

MP Board 10th 2024 Topper कितने घंटे करती हैं पढ़ाई?
अनुष्का अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने नॉर्मल रुटीन में पढ़ाई की। उन्होंने दिन में सिर्फ 3-4 घंटे पढ़ाई की। अनुष्का अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दीदी के साथ सभी टीचर्स को दिया। अनुष्का ने बताया कि वह UPSC की तैयारी करना चाहती हैं। हालांकि मेडिकल भी उनका फेवरेट है।  

MP Board 10th 2024 Topper को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर?
अनुष्का को मैथ व इंग्लिश में 100 में से 96 नंबर मिले हैं। हिंदी में 97, संस्कृत में 99  नंबर मिले हैं। सोशल साइंस में 99 अंक लाकर पूरे प्रदेश भर में परचम लहरा दिया। अनुष्का अग्रवाल की मार्कशीट देखकर लोगों की आंखे ही फटी की फटी रह गईं। बेटी की उपलब्धि पर मां-बाप गदगद हैं। वह बेटी की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं। 

 

ये भी पढ़ें...
UPSC क्रैक करके IAS बनना चाहता है गरीब किसान का ये टॉपर बेटा-बताई ये वजह