MP Board Result 2024 में 12वीं (आर्ट) में टॉप करने वाले जयंत चौधरी के पिता छोटे से किसान हैं। घर से 40 किमी. किराए का कमरा लेकर रहने वाले जयंत चौधरी का सपना देश की टॉप नौकरी सिविल सर्विसेज को क्रैक करना है। वह इसके लिए अभी से तैयारी में जी जान से जुटे हैं। आइए जानते हैं जयंत और उनके परिवार की भविष्य की क्या योजना है। 

MP Board 12th 2024 Topper घर से क्याें रहता है 40 किमी दूर?
मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले जयंत यादव के पिता हेमराज यादव एक छोटे से किसान हैं। उनके पास करीब 11 बीघे जमीन है। हेमराज के तीन बच्चे हैं। बड़ी दो बेटियों के बाद जयंत सबसे छोटा है। वह अपने चचेरे भाई धनंजय यादव के साथ घर से करीब 40 किमी दूर काला पीपल में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। 

MP Board 12th 2024 Topper सोशल मीडिया पर देता है कितना समय?
काला पीपल स्थित सहारा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले जयंत यादव पढ़ाई के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि वह प्रतिदिन 30 से 40 मिनट मोबाइल पर सोशल मीडिया पर  रिलैक्श होने के लिए बिताते हैं। पॉलिटकल साइंस उनका फेवरेट सब्जेक्ट है। वह राजनीतिक घटनाओं को याद करने के लिए वह दोस्तों के साथ रोचक तरीके से डिस्कशन करते थे। 

MP Board 12th 2024 Topper प्रेशर से क्यों रहता है दूर?
जयंत यादव प्रेशर में रहकर पढ़ाई नहीं करते। जयंत के लिए अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भी टफ सब्जेक्ट रही है। क्योकि शुरू में उन्होंने दोनो सब्जेक्ट पर ध्यान नहीं दिया था। जब एग्जाम नजदीक आ गया, तब उन्होंने इन दोनों सब्जेक्ट की तैयारी शुरू की। परीक्षा से पहले फाइनल टच भी दे दिया। 

MP Board 12th 2024 Topper का प्री बोर्ड से पहले किससे हो गया था झगड़ा?
UPSC एग्जाम क्रैक करके IAS बनने की इच्छा राख्ने वाले जयंत यादव का कहना है कि यूं तो उनके लिए हर दिन अच्छा होता है। वह  सिर्फ अपनी पढ़ाई से मतलब रखते हैं लेकिन इस बार प्री बोर्ड एग्जाम के बाद स्कूल के ही एक टीचर से उनका झगड़ा हो गया था। जिससे वह बहुत परेशान हो गए थे। जयंत ने कहा जब भी मन ज्यादा भटका तो आंख बंद करके पिताजी को याद करता था। उसके बाद सब ठीक हो जाता था। 

MP Board 12th 2024 Topper ने क्या दी सीख?
जयंत यादव ने बताया कि किसी भी एग्जाम की तैयारी के लिए बच्चों को स्वयं जागरुक होना पड़ेगा। आपके माता-पिता जब तमाम दिक्कते सहकर आपको पढ़ने भेजते हैं तो आपको भी उन समस्याओं को समझना पड़ेगा। तभी आपके अंदर सफलता की आग धधकेगी और आपका मन कभी विचलित नहीं होगा। उन्होंने गंदी आदतों की लत से दूर रहने और मां-बाप की उम्मीदों पर खरा उतरने को कहा। 


ये भी पढ़ें...
MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड ने रिजल्ट के साथ जारी कर दी ये लिस्ट भी, यहां करें जल्दी से चेक