Success Story Parag Agrawal: कभी पैसों की तंगी देखी। जीवन के शुरूआती दिनों में तगड़ा स्ट्रगल रहा। पर एक दिन अपनी मेहनत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। आमतौर पर एक से दो लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी को ही लोग बड़ा अचीवमेंट मान लेते हैं। इस शख्स ने दुनिया की जानी मानी कम्पनी में 100 करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी की। हालांकि बाद में जॉब चली गई। पर हार नहीं मानी खुद का बिजनेस शुरू किया। अपनी एआई फर्म शुरू कर दी। जिसे अब 249 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है। हम बात कर रहे हैं एक्स (पूर्व में ट्विटर) के सीईओ पराग अग्रवाल की। आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।

पराग अग्रवाल फेमिली बैकग्राउंड

राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले पराग अग्रवाल का जन्म 21 मई 1984 को हुआ था। उनके पिता  राम गोपाल अग्रवाल BARC में कार्यरत थे, जो वर्ष 2011 में रिटायर हुए। मां शशि प्रोफेसर थीं। पराग की बहन कुणाल वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में फैकल्‍टी मेंबर हैं। मौजूदा समय में पराग के पैरेंट्स  मुंबई के थाणे में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग के पिता राम गोपाल की फाइनेंशियल स्थिति ठीक नहीं थी। यह इसी से समझा जा सकता है कि पराग के जन्म के समय उन्हें अपनी पत्नी को डिलेवरी के लिए अपने पैरेंट्स के पास भेजना पड़ा था। वहीं जेएलएन अस्‍पताल में पराग पैदा हुए। कभी किराए के मकान में रहने वाले परिवार को क्या पता था कि उनका यही बेटा एक दिन परिवार की किस्मत बदल देगा। 

पराग अग्रवाल एजूकेशन

आईआईटी बाम्‍बे (IIT Bombay) से वर्ष 2005 में बीटेक (B.tech)।
अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्‍यूटर साइंस में पीएचडी (PHD)।
माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च (Microsft Research) से कॅरियर की शुरूआत।
याहू (Yahoo) में इंटर्नशिप। 
साल 2011 में ट्विटर (Twitter) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर।
वर्ष 2017 में ट्विटर में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बने।
वर्ष 2021 में ट्विटर के सीईओ की जिम्मेदारी।
एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद जॉब से हाथ धोना पड़ा।

1.5 मिलियन डॉलर नेटवर्थ

ट्विटर से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद पराग अग्रवाल को सर्वरेंस पे के रूप में 400 करोड़ मिलने थे। उसका क्या हुआ। यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पर उसके बाद पराग ने खुद अपनी राह बनाई। खुद की एक एआई फर्म खड़ी कर दी। जिसे 249 करोड़ रुपये का फंड भी मिला है। मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ 1.5 मिलियन डॉलर आंकी जाती है।

कौन हैं पराग अग्रवाल की वाइफ?

पराग अग्रवाल की विनीता अग्रवाल से साल 2016 में जयपुर के आंबेर विलास में मैरिज हुई थी। पति—पत्नी अमेरिका में ही रहते हैं। उनके एक बेटा है। विनीता आंद्रेसेन, एक अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म होरोविट्ज़ (Andreessen Horowitz) में जनरल पार्टनर हैं। वह तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने ट्विटर टेकओवर डील में 40 करोड़ डॉलर इंवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा था। 

विनिता अग्रवाल एजूकेशन

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से बॉयोफिजिक्स में बीएस।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल/मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)से एमडी व पीएचडी।
स्‍टैनफोर्ड में एक असिस्‍टेंट क्‍लीनिकल प्रोफेसर के रूप में कार्यरत।
हेल्थकेयर में कई काम किए।
फिजीशियन, हेल्थटेक स्टार्टअप्स में ऑपरेटर भी रहीं।
गूगल वेंचर्स लाइफ साइंसेज टीम में वेंचर इन्वेस्टर और कायरूस में डेटा साइंटिस्ट थीं।

ये भी पढें-शार्क टैंक के जज भी हो गए फैन, MBA ग्रेजुएट ने नौकरी छोड़ किया ऐसा काम, दुनिया में मचा दिया धमाल ...