MP Board Result 2024 live: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी बोर्ड ने आज 24 अप्रैल को रिजल्ट के साथ ही 10वीं और 12वीं के टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। 10वीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 के पूर्णांक में 495 नंबर प्राप्त किया है जबकि 12वीं में  शाजापुर के जंयत यादव टाॅपर रहे हैं। उन्होंने 500 में 487 नंबर हासिल किए हैं। 

MP Board Result 2024 live: 10वीं के टॉपर  कौन-कौन हैं?
MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 10वीं में ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल,  नैनपुर, मंडला की छात्रा अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 नंबर पाकर टॉप किया है। मैथ्स और साइंस  में अनुष्का ने 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं। 2nd पोजीशन पर 3 विद्यार्थी हैं। शासकीय उ. मा. विद्यालय, माधव नगर, कटनी की छात्रा रेखा रेबारी, विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुसनेर आगर, मालवा की छात्रा इश्मिता तोमर और इंडियन एक्सीलेंस स्कूल वार्ड नंबर 10 , अनंतपुरम, हुजूर रीवा की छात्रा स्नेहा पटेल ने 493-493 नंबर प्राप्त कर 2nd पोजिशन बनाई है।  3rd पोजिशन पर शासकीय उ.मा.वि. बिहरा, सतना के छात्र सौरभ सिंह हैं, जिन्होंने 500 में से 492 नंबर प्राप्त किया है। 

MP Board Result 2024 में 10वीं के टॉपर

  1. अनुष्का अग्रवाल, मंडला 495
  2. रेखा रेबारी, कटनी 493 
  3. इश्मिता तोमर, आगर मालवा 493 
  4. स्नेहा पटेल, रीवा 493 
  5. सौरभ सिंह, सतना 492
  6. सौम्या सिंह, रीवा 491
  7. जोयल रघुवंशी, विदिशा 491
  8. अंकिता उरमलिया, जबलपुर 491
  9. खुशबू कुमारी, मंडला 491
  10. प्रगति असाटी, दमोह 490
  11. श्रुति तोमर, मुरैना 490

 

MP Board Result 2024 में 12वीं के टॉपर कौन-कौन हैं?
साइंस और मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा 1st रहीं। उन्हें 500 में से 493 अंक मिले। जीव विज्ञान समूह अंजुम खान छपरा शिवानी 487 अंक लेकर 1st हैं। वाणिज्य समूह में मुस्कान डांगी 493 अंक लेकर 1st रहीं, जो कि सरस्वती शिशु मंदिर सिरोज विदिशा से हैं। कृषि समूह में विनय पांडेय पहाड़ी खेड़ा पन्ना से 480 नंबर के साथ पहले स्थान पर रहे। ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह में नंदिनी बलगम कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल समनपुरा डिंडोरी 464 अंक लेकर पहले स्थान पर रहीं।

MP Board Result 2024 में 12वीं के टॉपर 

  1. जयंत यादव, शाजापुर 487
  2. कुलदीप मेवाड़ा, शाजापुर 486
  3. निशा भारती, नरसिंहपुर 484
  4. चेतना कछवाहा, मंडला 483
  5. दिव्या भीलवार, ग्वालियर 482
  6. अभिनीष त्रिपाठी, सतना 482
  7. मुस्कान कुशराम, मंडला 482
  8. शिवम सनोडिया, छिंदवाड़ा 482
  9. प्रियांशी कसेरा, होशंगाबाद 481 
  10. रोहित कुशवाहा, छतरपुर 480
  11. श्रुति दहिया, जबलपुर 480

 


ये भी पढ़ें...
MP Board Result 2024 जारी: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, बस एक क्लिक पर यहां चेक करें 10वीं-12वीं का रिजल्ट