सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कंजवार गांव में एक पीपल का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से पांच बच्चों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। फिलहाल मृतको को जिला प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद दी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक सीधी जिले में कंजवार गांव में एक स्थानीय कजलिया पर्व मनाया जा रहा था और इसी दौरान पेड़ का एक बड़ा हिस्सा वहां पर मौजूद लोगों के ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आने के बाद मेले में आए 5 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हो गए।

फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ की चपेट में आने से मारे लोगो में 3 बच्चियां शामिल हैं। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को प्रशासन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक सीधी ज़िले के कंजवार गांव में कजलिया का मेला चल रहा था और यहां पर हजारों की संख्या में लोग थे।

इसी दौरान वहां पर लगा हुआ पीपल का एक बड़ा पेड़ टूट गिर पड़ा और उसके नीचे कई लोग दब गए और जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया। हालांकि पेड़ के नीचे दबने से मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और इलाज चल रहा है। मरने वालों में तीन बच्चियां भी हैं।

 कंजवार गांव के पास तालाब में इस त्योहार को मनाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं और ये त्योहार राखी के अगले दिन मनाया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस तालाब में गेहूं की बालियां डाली जाती हैं।

मेले में सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी पीपल का पेड़ गिर गया और कई लोग इसमें दब गए और जिसमें पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलती ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।