नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने 16 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। भाजपा और आप ने भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने आप की पूर्व विधायक अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया है। माना जा रहा है कि चार सीटों को कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के लिए छोड़ा है। कांग्रेस और राजद बिहार और झारखंड में गठबंधन में है। वहीं 12 सीटों पर वह अभी भी मंथन कर रही है।

वहीं द्वारका से आम आदमी पार्टी से विधायक रहे आदर्श शास्त्री को पार्टी ने वहीं से टिकट दिया है। कांग्रेस ने आज 54 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। हालांकि कुछ दिग्गजों के नाम इसमें शामिल नहीं है। वहीं नई दिल्ली विधानसभा सीट के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी पार्टी ने किसी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

कांग्रेस ने कुछ महीनों पहले आप छोड़कर पार्टी का दामन थामने वाली आप की पूर्व विधायक अल्का लांबा को चांदनी चौक से मैदान में उतारा है। अलका लांबा कभी आप नेता अरविंद केजरीवाल के करीबी मानी जाती थी। लेकिन बाद में दोनों के बीच मनमुटाव होने के बाद वह पार्टी में अलग थलग पड़ गई थी। वहीं आम आदमी पार्टी से विधायक रहे आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया है। जबकि कुछ समय पहले भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।

लेकिन कांग्रेस ने 16 सीटों पर नामों का ऐलान कर अभी भी रहस्य बनाया हुआ है। वहीं कांग्रेस ने पड़पड़गंज से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटखनी देने के लिए लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। पूर्व भाजपा सांसद और क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को पार्टी ने संगम विहार से टिकट दिया है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 8 महिला प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है।