नेशनल डेस्क। चंद्रयान-3 ने चांद पर फतेह हासिल कर ली है। ISRO की इस सफलता पर पूरा देश गद-गद है। पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी है इसके साथ ही उन्होंने कहा भारत को आगामी मिशन के लिए तैयार रहना होगा। बता दें, इसरो आने वाले दिनों में कई मिशनों पर काम कर रहा है। सबकी नजरें, गगनयान मिशन और सूर्य मिशन टिकी हैं। ISRO आने वाले वक्त में NASA के साथ मिलकर एक मिशन पर कम रहा है। हालांकि, कुछ मिशन कोरोना काल के चलते लेट हो गए जिन्हें अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा। आज हम आपको उन मिशन के बारे में बताने जा रहे हैं।


आइए नजर डालते हैं ISRO के आगामी मिशन के बारे में-


1) आदित्य एल-1

ISRO का आदित्य एल सू्र्य का अध्ययन करने वाला पहला भारत का पहला सोलर मिशन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लागत 378 करोड़ रुपए है।

2) मिशन निसार 

मिशन निसार को ISRO 2024 में लॉन्च करेगा। ये मिशन NASA और ISRO के संयुक्त मिशन है। जिसकी कुल लागत 12,296 करोड़ रुपए है।

3) स्पैडेक्स

स्पैडेक्स एक अंतरिक्ष यान मिशन है। जिसमें आईएमएस क्लास के दो उपग्रह होंगे। जिनमें से एक चेजर और दूसरा टारगेट होगा। दोनों अंतरिक्ष यानों को अलग-अलग कक्षाओं में भेजा जाएगा। इस मिशन की लागत 124 करोड़ रुपए है। 

4) मंगलयान-2

मंगलयान-2 इसरो का दूसरा मिशन है जिसे 2024 में लॉन्च किया जाएगा। वहीं अभी इस मिशन की लागत सामने नहीं आई है। 

5) गगनयान

गगनगयान 2024 भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसकी लागत 9,023 लागत होगी। 

ये भी पढे़- 26 अगस्त को बेंगलुरु जाकर PM मोदी देंगे ISRO वैज्ञानिकों को बधाई