लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बरेली में प्रवासी मजदूरों और कामगारों पर खराब रसायन स्प्रे किया गया है। जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इसी बीच योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी को फटकार लगाई है। जिसके बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने छुट्टी पर जाने का आवेदन दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बरेली में  प्रवासियों के एक समूह पर जिलाधिकारी के निर्देश पर रसायन स्प्रे किया गया है। जिसकी गलती अब जिलाधिकारी भी मान रहे हैं। लिहाजा प्रदेश की योगी सरकार भी अपनी गलती माने। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना बरेली में हुई थी, जहां सड़क पर बैठे लोगों में रसायन छिड़का और यह एक रासायनिक था। जिसके बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई प्रवासियों ने अपनी आँखों में जलन की शिकायत की।

फिलहाल बरेली जिले के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने इस पर गलती मानी है। इसके लिए स्थानीय निकायों के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में प्रभावित व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। बरेली नगर निगम और दमकल विभाग की टीमों को बसों की सफाई करने के लिए कहा गया था।

गौरतलब है कि राज्य में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं अभी तक राज्य में 72  मामले दर्ज किए हैं। वहीं आज योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्धनगर का दौरा किया। इसके साथ ही पूरे राज्य में लॉकडाउन जारी है और राज्य सरकार प्रवासी कामगार और जरूरतमंदों को भोजन और सभी तरह की वस्तुएं मुहैया करा रही है।