भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) नियुक्त किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह राकेश सिंह की जगह लेंगे। उन्हें हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

ठाकुर भाजयुमो के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनुराग की गिनती लोकसभा में होने वाली चर्चाओं के दौरान पुरजोर तरीके से पार्टी का पक्ष रखने वाले नेताओं में होती है।  अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014 के आम चुनावों में हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं।