मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार रात को जमकर हंगामा हुआ। दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में खराबी आने से वो उड़ान नहीं भर सका। इस बात को लेकर एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे 150 यात्रियों मे एयर इंडिया के कर्मचारियों पर बदसूलकी का बी आरोप लगाया। इनका कहना था कि वो घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे, इसको लेकर जब वो एयरलाइंस के कर्मचारियों से बात करना चाह रहे थे तो उनको कोआ संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। 

Scroll to load tweet…


दरअसल, एयर इंडिया के विमान को गुरुवार रात 8 बजे मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरना था लेकिन एयरपोर्ट पर खड़े विमान में खराबी आ जाने कारण वो समय पर नहीं जा सका। जिसके चलते करीब 150 यात्री कई घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। वहीं इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया और एयर इंडिया के स्टाफ पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया। यात्री लगातार इस बात पर जोर दे रहे थे कि अगर विमान समय पर उड़ान नहीं भर पा रहा तो उनका पैसा वापस कर दिया जाए।

Scroll to load tweet…


हवाईअड्डे पर फंसे यात्रियों का कहना था कि उन्हें सही समय नहीं बताया जा रहा ता कि आखिर कब फ्लाइट टेक ऑफ होगी। उधर एयर इंडिया के कर्मचारियों का कहना था कि ऐन मौके पर विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, इस पर विमान को ठीक करने की काफी मशक्कत की गई लेकिन विमान ठीक नहीं हो सका।