नई दिल्ली। एक दिन पहले ही हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की नौकरी से इस्तीफा देने वाली अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलर बबीता फौगाट अब जल्द ही राजनीति के दांव पेंच सीखेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद बबीता विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक बबीता हरियाणा के बाढ़ड़ा या फिर चरखी दादरी से अपनी राजनीति की पारी शुरू कर सकती हैं।

दंगल के अखाड़े में कई पहलवानों को पटखनी देने वाली हरियाणा की रेसलर बबीता फौगाट अब राजनीति के दंगल में उतरने की तैयारी में है। लिहाजा एक दिन पहले उन्होंने हरियाणा सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर किया है। हालांकि बबीता ने भाजपा में शामिल होने से पहले पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन हरियाणा सरकार ने उसे मंजूर नहीं किया था।

पिछले दिनों बबीता ने अपने पिता महावीर फौगाट के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। हालांकि राजनीति में तो फौगाट परिवार पहले ही आ गया था। उनके पिता भाजपा में शामिल होने से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी की सदस्य थे और लोकसभा चुनाव में उन्होंने जेजेपी के लिए प्रचार भी किया था। महाबीर फोगाट जेजेपी के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

गुरुवार को ही बबीता के इस्तीफे को हरियाण सरकार ने मंजूर किया तो उनके राजनीति में अपनी नई पारी को शुरू करने के कयासों को और बल मिल गया है। ऐसा माना जा रहा है कि बबीता बाढड़ा या चरखी दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी में भी फौगाट परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने पर सहमति है। क्योंकि हरियाणा में फौगाट परिवार की साख है और पार्टी इसे चुनाव में भुनाना चाहती है।

गौरतलब है कि चरखी दादरी के गांव बलाली निवासी और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महाबीर फौगाट की बेटी बबीता फौगाट ने राजनीति में आने से पहले ही पिछले महीने 8 अगस्त को पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने इसके बाद 12 अगस्त को भाजपा की सदस्यता ली थी।