बदायूं। पश्चिमी यूपी के दो बच्चों की उस्तरे से गला काटकर हत्या करने वाले साजिद के बारे में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। डबल मर्डर के 3 घंटे में ही पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ साजिद सैलून के सामने रहने वाले ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर 5000 रुपए उधार मांगने गया था। उस वक्त विनोद घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी साजिद और जावेद को आगे वाले कमरे में बैठाकर किचेन में चाय बनाने चली गई थी। तभी साजिद उनके तीनों बच्चों को छत पर ले जाकर हमला कर दिया। हालांकि अभी इस कहानी से पूरी घटना स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 

पत्नी की डिलेवरी के लिए साजिद मांगने गया था रुपए
ठेकेदार विनोद ठाकुर के परिवार के अनुसार बारबर साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता को बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए उसे 5,000 रुपये की जरूरत है। संगीता ने अपने पति विनोद को फोन करके पूछा तो विनोद ने  उसे पैसे उधार देने के लिए कहा। संगीता ने उसे 5000 रुपए लाकर भी दिए।

मां का ब्यूटी पार्लर दिखाने के बहाने बच्चों को ले गया छत पर
संगीता रसोई में चाय बनाने चली गई तभी साजिद ने उसके बेटे आयुष से उसे ऊपर की मंजिल पर अपनी मां का ब्यूटी पार्लर दिखाने के लिए कहा। 13 साल का बच्चा उसे पहली मंजिल और फिर दूसरी मंजिल पर ले गया। दूसरी मंजिल पर साजिद ने लाइट बंद कर दी और आयुष पर उस्तरे से हमला कर दिया।

बड़े भाई का गला काटते छोटे ने देखा तो उसे भी मार दिया
जब वह आयुष का गला काट रहा था, तो वहां उसका छोटा भाई अहान उर्फ हनी (7) अंदर आया और उसने हमला देख लिया। साजिद ने अहान को भी पकड़ लिया और उसका भी गला काटकर मार डाला।  फिर उसने तीसरे बेटे पीयूष पर भी हमला किया लेकिन  वह वहां से भाग निकला। जहां आयुष और अहान की हत्या हो गई, वहीं पीयूष को मामूली चोटें आईं। परिवार ने पुलिस को बताया कि साजिद अपने भाई जावेद के साथ आया था। उसका भाई जावेद बाइक लेकर घर के बाहर इंतजार कर रहा था। हत्या के बाद वह भाई के साथ भाग निकला। आरोप है कि साजिद और जावेद दोनों इस वारदात में शामिल थे। 

साजिद व जादेव के खिलाफ FIR
पुलिस के अनुसार करीब ढाई किमी दूर जब साजिद को पास में पकड़ा गया तो उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई को भी गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभी भी जावेद की तलाश कर रही है।  दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि हत्याओं के पीछे का मकसद ज्ञात नहीं है, लेकिन पता चला है कि यह साजिद और विनोद के बीच विवाद किसी बात को लेकर विवाद था।

ये भी पढ़ें.....
UP News: बदायूं पुलिस ने 3 घंटे के अंदर कातिल नाई को किया ढेर, घर में घुसकर दोनों ने की थी ये जघन्य वारदात