नई दिल्ली। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में देखने वाला माहौल था। जब एक भाजपा ने अपनी पत्नी को सरेआम थप्पड़ मारा तो उसे पार्टी से ही बाहर कर दिय। ये वाकया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ। पार्टी ने फजीहत से बचने के लिए भाजपा नेता को पार्टी से बाहर कर दिया है। हालांकि दोनों पति पत्नी महरौली सीट से इस बार टिकट  की दावेदारी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा के पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में दक्षिणी एमसीडडी की पूर्व मेयर और उनके पति के बीच जमकर विवाद हुआ तो पत्नी ने पत्नी को सरेआम थप्पड़ मारते हुए बदसलूकी की। दक्षिणी एमसीडी की पूर्व मेयर और दिल्ली बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता सरिता चौधरी का उनके पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और ये विवाद कल पार्टी कार्यालय में सबके सामने देखने को मिला। सरिता की उनके पति आजाद सिंह ने सरेआम मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मार दिए।

दोनों ने एक दूसरे को सरेआम गाली दी। सरिता सिंह दिल्ली भाजपा महिला मोर्चे की अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं और दिल्ली में बीजेपी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की मुखिया है। वहीं आजाद सिंह भी महरौली जिले के जिलाध्यक्ष हैं। दिलचस्प ये है कि ये घटना तब हुई जब प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी  कार्यालय में मौजूद थे और विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे थे। हालांकि इस बैठक में प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी हिस्सा लिया।

लेकिन पति पत्नी के इस विवाद से थोड़ी देर पहले ही  वह वहां से निकाले थे। इसके बाद सरिता चौधरी ने पुलिस को फोन किया और पुलिस कर्मी भाजपा कार्यालय पहुंचे और सरिता चौधरी ने पुलिस को इस घटना की लिखित शिकायत भी दी। सरिता पहले भी महरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि चुनाव जीत नहीं सकी। हालांकि इस बार उनके पति भी इस सीट के लिए दावा कर रहे हैं।