नई दिल्ली। नेपाल के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ मंदिर में  संदिग्ध वस्तु मिली है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संदिग्ध वस्तु बम है या नहीं। फिलहाल मौके पर नेपाली सेना और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस और नेपाल की सेना को इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक मंदिर में एक संदिग्ध वस्तु मिलने की बात कही जा रही है और मंदिर प्रशासन का कहना है कि बम हो सकता है। जिसके बाद सेना और नेपाल पुलिस को इसी सूचना दी गई। ये वस्तु कहां से आई या फिर कौन इसे लाया। इसकी जांच की जा रही है। नेपाल का पशुपति नाथ मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है और हर साल यहां पर लाखों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में पशुपतिनाथ मंदिर प्रशासन ने अपनी संपत्ति का ऐलान किया था। जिसमें ये बताया गया किमंदिर के खजाने में नकद 120 करोड़ रुपए, 9.276 किलो सोना और 316 किलो चांदी है। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट के नाम 186 हेक्टेयर जमीन भी है।