हरियाणा में कुछ युवक मस्जिद पर चढ़े और फिर देखिए क्या हुआ...

फरीदाबाद में हिंदू संगठन के युवाओं ने बल्लभगढ़ की हरी विहार कॉलोनी में एक मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा लहरा दिया। इस दौरान हिंदू संगठन के युवाओं ने मस्जिद के ऊपर चढ़ कर वंदे मातरम के नारे लगाए और जय श्री राम का जय घोष करते हुए हिंदुत्व की पहचान बताई।

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

बेशक पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों स्कूलों और घरों के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया गया हो। लेकिन फरीदाबाद बल्लभगढ़ की हरी विहार कॉलोनी में मौजूद एक मस्जिद के ऊपर हिंदू संगठन के दर्जनों युवाओं ने तिरंगा झंडा फहरा दिया। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यह नजारा पहली बार देखने को मिला। 


हिंदू संगठन के युवाओं ने पहले मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया और उसके बाद वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाए। इस बारे में हिंदू संगठन से युवा ने बताया कि “उन्होंने सुबह से ही पूरे शहर के मंदिरों के ऊपर तिरंगा झंडा लहराया है, उनके हरी विहार कॉलोनी में पहुंचने पर मस्जिद के ऊपर तिरंगा झंडा नहीं दिखाई दिया। ऐसे में उन्होंने मस्जिद के ऊपर चढ़ कर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा झंडा लहरा दिया हालांकि इस प्रकार की गतिविधि से किसी मुस्लिम भाई को कोई परेशानी नहीं हुई”।

Related Video