जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने राज्य के 14 आईएएस अफसरों और 9 आरएएकस के अफसरों के तबादले किए हैं।  माना जा रहा है कि जिलों में अफसरों के तबादले विधायकों को खुश करने के लिए किए गए हैं। राज्य में सियासी संकट खत्म होने के बाद अशोक गहलोत सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है।

राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव कर शासन प्रशासन दुरूस्त रखने की कोशिश की है। लिहाजा राज्य सरकार ने सरकार पर छाए सियासी संकट के बादलों के खत्म होने के बाद नौकरशारी में बड़ा बदलाव किया है।  राज्य सरकार ने 14 आईएएस अफसरों के तबादलों के साथ ही 9 आरएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। राज्य में करीब एक महीने से ज्यादा समय तक चले सियासी संकट के खत्म होने के बाद गहलोत सरकार ने अफसरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने एसीएस स्तर के 2 अफसरों समेत 14 आईएएस अफसरों के तबादले किया है वहीं नौ आरएएस अफसरों को एपीओ कर दिया गया है।

राज्य सरकार  ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह को अब ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया है जबकि ग्रामीण एवं पंचायत राज विभाग के एसीएस राजेश्वर सिंह को क्षेत्रीय जन जाति विकास विभाग में नियुक्त  किया है। वहीं अभी तक आयोजना विभाग के प्रमुख शासन सचिव के पद पर तैनात अभय कुमार गृह को गृह रक्षा एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त कियाहै। वहीं अभय कुमार को प्रमुख शासन सचिव परिवहन विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा के नौ अफसरों को एपीओ बनाया  गया है।