कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी इंदिरा गांधी के तरह आगामी लोकसभा चुनाव में पेश करने जा रहा है। कांग्रेस के नेता उनमें इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी को वही कमरा आवंटित किया गया है, जिसमें कभी इंदिरा गांधी बैठकर देश की राजनीति करती थी और बड़े फैसले लिया करती थी। वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका के लिए राहुल गांधी के बगल वाला कमरा तैयार किया जा रहा है। 

कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी अब अपनी सक्रिय राजनीति की पारी शुरू करने जा रही हैं। सोमवार को विदेश से वापस लौटने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश के नेताओं से भी उन्होंने बातचीत की। अब कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी की तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में पेश करने जा रहा है।

 उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी के लिए उसी कमरे को आवंटित किया था, जिसमे कभी इंदिरा गांधी बैठा करती थी और बड़े फैसले लिया करती थी। कांग्रेस पार्टी के ज्यादातर नेता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्स देखा करते हैं और लिहाजा इसी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी को लखनऊ के माल एवेन्यू में कांग्रेस के दफ्तर में प्रियंका गांधी के लिए वही कमरा आवंटित किया है।

यह भी पढ़े-राहुल के बगल वाला कमरा होगा प्रियकां को आवंटित

हालांकि राष्ट्रीय महासचिव के लिए राज्य के पार्टी कार्यालय में कोई कमरा आवंटित नहीं होता है। लेकिन प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया। इसके कारण उनके लिए कमरा आवंटित किया है। वहीं दिल्ली में भी कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका को आवंटित हुए कमरे के बाहर उनके नाम का नेमप्लेट लगा दिया गया। इस कमरे में कभी राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर बैठा करते थे। इस खबर को माय नेशन ने पहले ही ब्रेक कर दिया था कि प्रियंका गांधी को दिल्ली स्थित मुख्यालय में राहुल के बगल वाला कमरा आवंटित किया जाएगा। वहीं लखनऊ के मॉल एवेन्यू में स्थित कांग्रेस ऑफिस को नेहरु भवन के नाम से जाना जाता है।

अब प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद अब लखनऊ कांग्रेस दफ्तर को नए सिरे से सजाया जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में ये कमरा प्रियंका गांधी का वॉररूम होगा। इस कमरे को नया लुक दिया जा रहा है और साथ ही कमरे का इंटीरियर भी बदला जा रहा है।

कहा जाता है कि इंदिरा गांधी जब कभी लखनऊ आती थीं वह इसी कमरे में लोगों से मिला करती थी और कांग्रेस का संचालन करती थीं। अब प्रियंका का पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद वह 80 सीटों में से 33 सीटों को सीधे तौर पर देखेंगी।