जिले के सुठालिया कस्बे में शुक्रवार रात को श्री राम मंदिर चौराहे पर स्थित वार्ड संख्या 06 में रहने वाले छोटू खान को गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए एक शख्स ने देखा।

जैसे ही लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने शनिवार करीब 2:30 बजे नगर के मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची  पुलिस ने आधे घंटे तक मशक्कत की तो जाम खुल पाया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है ।
 
शुक्रवार देर रात को नगर के व्यवसायी महेश अग्रवाल अपने घर जा रहे थे।  अग्रवाल ने बताया कि सड़क पर बैठी एक गाय के साथ अधेड़ उम्र का व्यक्ति छोटू खान अप्राकृतिक  कृत्य कर रहा था।  यह बात उसने कुछ दूरी पर बैठे अन्य युवाओं को बताई। शनिवार सुबह खबर नगर में तेजी से फैल गई और दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आंदोलन कर रहे लोगों को सड़क से हटाने में कामयाबी पा ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 295, 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।