यूपी के अमरोहा में फाज़िल ने की बहन की सौत की हत्या

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी फाजिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर  उसकी गिरफ्तार के प्रयास कर रही है। 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अमरोहा शाहीन नाम की एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मृतक शाहीन की शादी रफीक नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। दरअसल शाहीन के पति ऱफीक की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी शहबाज नाम की महिला से कई साल पहले हुई थी लेकिन इस शादी के बाद भी उसकी कोई संतान नहीं थी। जिसके बाद उसने अपने एक रिस्तेदार के बच्चे को गोद लिया था। बाद में रफीक का मन बदला और उसने एक दूसरी महिला शाहीन से कोर्ट में शादी कर ली। जब रफीक के पहली पत्नी के भाई फाजिल को उसकी शादी के बारे में जानकारी हुई तो गुस्से में आकर उसने शाहीन की हत्या कर दी। 
वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी फाजिल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर  उसकी गिरफ्तार के प्रयास कर रही है। 
 

Read More

Related Video