भारत की स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु कमाई के मामले में दुनिया की टॉप-10 महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में में वे 7वें नंबर पर हैं। 

सिंधु की सालाना कमाई 59 करोड़ रुपए (85 लाख डॉलर) है। इस लिस्ट में दुनिया की पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स 1.81 करोड़ डॉलर (करीब 1.26 अरब रुपए) की कमाई के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

सिंधु विज्ञापनों के माध्याम से  लगभग 56 करोड़ रुपए सालाना कमाती हैं। वह इस समय 10 से भी ज्यादा कंपनियों के उत्पादों को प्रचार करती हैं जिससे उनकी सालाना कमाई 80 लाख डॉलर (करीब 55,92,40,000 रुपए) है। 

जबकि टूर्नामेंट में जीती गई रकम करीब-करीब 5 लाख डॉलर (करीब 3,49,52,500 रुपए) है। सिंधु ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वालीं भारत की पहली महिला एथलीट होने के साथ-साथ अंतर्राष्टीय स्तर पर कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों सूची

1    सेरेना विलियम्स    टेनिस    62 हजार     1.8 करोड़     1.81 करोड़
2    कैरोलिन वोजनियाकी    टेनिस    70 लाख    60 लाख    1.3 करोड़
3    स्लोन स्टीफेंस    टेनिस    57 लाख    55 लाख    1.12 करोड़
4    गैरबाइन मुगुरुजा    टेनिस    55 लाख    55 लाख    1.1 करोड़
5    मारिया शारापोवा    टेनिस    10 लाख    95 लाख    1.05 करोड़
6    वीनस विलियम्स    टेनिस    42 लाख    60 लाख    1.2 करोड़
7    पीवी सिंधु    बैडमिंटन    5 लाख    80 लाख    85 लाख
8    सिमोना हालेप    टेनिस    62 लाख    15 लाख    77 लाख
9    डैनिका पैट्रिक     रेस कार ड्राइविंग     30 लाख    45 लाख    75 लाख
10    एंजेलिक कर्बर    टेनिस    30 लाख    40 लाख    70 लाख