नई दिल्ली। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक शनिवार से शुरु हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन 2023 (G20 summit 2023) के लिए नई दिल्ली पहुंचे। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि G20 summit 2023 की मेजबानी के लिए भारत सही देश है। यह भारत के लिए एक बड़ी सफलता रही है। अगले कुछ दिन बाचतीत और फैसले लेने के लिए बेहतर साबित होंगे।

G20 summit 2023 में आएं पीएम ऋषि सुनक ये बोलें

रूस और यूक्रेन युद्ध पर भारत के रूख से जुड़े सवाल पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि वह भारत को यह नहीं बताएंगे कि उसे क्या करना चाहिए। यह मेरा काम नहीं है। भारत इंटरनेशनल लॉ, संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के रेसपेक्ट की सही परवाह करता है। इन सार्वभौमिक मूल्य को हम साझा करते हैं। जिन चीजों पर मैं विश्वास करता हूॅं। भारत पर भी उन पर भरोसा करता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोलें ऋषि सुनक?

ऋषि सुनक ने कहा कि रूस के आक्रमण से दुनिया भर के लाखों लोगों पर प्रभाव पड़ रहा है। खाद्य कीमतों पर भी असर पड़ा है। खाद्य की कीमतें बढ़ने से लाखों लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। रूस ने अनाज सौदे से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। हम दुनिया भर के कई गरीब देशों में यूक्रेन से अनाज भेज रहे हैं। सुनक ने आगे कहा कि मैं लोगों को रूस के अवैध आक्रमण के प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करुंगा, अपने कामों में से एक काम मैं यह भी करुंगा।

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने खालि​स्तानियों पर ये कहा

खालिस्तानियों से जुड़ी घटनाओं पर सुनक ने कहा कि वास्तव में यह अहम सवाल है। किसी भी प्रकार के उग्रवाद या हिंसा यूके में स्वीकार नहीं है। हम खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने को भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हालिया हमारे सुरक्षा मंत्री भारत में अपने समकक्षों से बात कर रहे थे। खुफिया जानकारी साझा करने और एक साथ कार्य करने वाले समूह हमारे पास हैं। यूके में इसे बर्दाश्त नहीं करुंगा।

व्यापार समझौते पर क्या बोलें ब्रिटेन के पीएम?

व्यापार समझौते पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मैं दोनों देशों के बीच महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को संपन्न होते देखने के इच्छुक हैं। इनमें हमेशा समय लगता है। चूंकि दोनों देशों को उस पर काम करना होता है। हमने इसमें काफी प्रगति की है। पर अभी भी काफी मेहनत शेष है। 

हिंदू धर्म से जुड़ा पर क्या बोले ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक?

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रति मेरे मन में बहुत रेसपेक्ट है। हम व्यापक व्यापार समझौते को पूरा करने की साझा महत्वाकांक्षा पर काम कर रहे हैं। हिंदू धर्म से जुड़ाव ऋषि सुनक बोलें कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और मेरा पालन-पोषण भी इसी तरह हुआ है। उन्होंने अपने दौरे के दौरान किसी मंदिर के दर्शन की उम्मीद भी जताई। यह भी कहा कि रक्षाबंधन पर मेरी बहनों ने मुझे राखी बांधी। 

ये भी पढें-गाजीपुर के शेख अब्दुल्ला ने हजारों किसानों को दिखाई ​तरक्की की राह, इम्पलॉयमेंट बढ़ा, कमाई भी...