नई दिल्ली। देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकार्ड बनाया है और भंडार में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह के दौरान भंडार में 5.867 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई। इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 551.505 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक नौ अक्टूबर को विदेशी मुद्रा भंडार में 5.867 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई। इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 551.505 अरब डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि दो अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी  मुद्रा भंडार 3.618 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 545.638 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आरबीआई का कहना है कि नौ अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में फॉरेन करेंसी एसेट्स खासी बढ़ोत्तरी हुई है और इसके साथ ही विदेशी मुद्रा भंडार में यह इजाफा हुआ है।

वहीं अब एफसीए 5.737 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 508.783 के स्तर पर पहुंच गया। जो देश के लिए बड़ी राहत की बात है। आरबीआई का कहना है कि देश के स्वर्ण भंडार में भी लगातार इजाफा हो रहा है और देश का स्वर्ण भंडार 11.3 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 36.598 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।  वहीं देश का विशेष निकासी अधिकार 40 लाख डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1.480 अरब डॉलर के स्तर पहुंच गया है। इसके साथ ही आईएमएफ में देश का रिजर्व 1.30 करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 4.644 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति 

फिलहाल कोरोना संकट के बीच देश की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूती जो रही है और माना जा रहा कि अगले वित्तीय सत्र में भारत दुनिया का सबसे तेजी से उभरने वाला देश बनेगा और देश की विकास दर आठ फीसदी के करीब रह सकती है। वहीं वर्तमान वित्तीय सत्र में ये नकारात्मक रह सकती है।